फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   huge tourist in shimla, due to holiday of republic day

होटल में कमरे न मिलने से मायूस लौटे सैलानी

Mon, 25 Jan 2021 07:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
huge tourist in shimla, due to  holiday of republic day
शिमला में उमड़ा सैलानी का सैलाब। रिज पर सोमवार को घूमते टूरिस्ट। - फोटो : SHIMLA CITY
कमरे न मिलने पर कुछ लौटे घर, कइयों ने कार में गुजारी रात, कुफरी, बल्देयां और ठियोग तक होटल बुक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। क्रिसमस और न्यू ईयर के बाद 26 जनवरी पर लांग वीकेंड के चलते बड़ी संख्या में सैलानियों ने हिल्स क्वीन शिमला का रुख किया है। रविवार रात सैलानियों को शिमला में कमरे न मिलने पर घर लौटना पड़ा। कुछ सैलानियों ने कारों में ही रात गुजारी। शिमला में कमरे न मिलने के बाद बड़ी संख्या में सैलानियों ने मशोबरा, बल्देयां, कुफरी, ठियोग और नारकंडा का भी रुख किया। सोमवार को भी शिमला में सैलानियों की शिमला में खूब चहल-पहल रही।

कार्ड रोड स्थित लिफ्ट पार्किंग दोपहर एक बजे ही फुल हो गई। कार्ट रोड से मालरोड को जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर सोमवार को भी सैलानियों की भारी भीड़ जुटी। हिमाचल के पूर्ण राजत्व दिवस की 50वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम होने के चलते सैलानी दोपहर के समय रिज मैदान नहीं जा सके। शाम के समय रिज और माल रोड पर सैलानियों की खूब चहल-पहल रही। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला आए हैं। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया। सैलानियों की आमद में तेजी से पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed