फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huge tourist can be come at Weakend in shimla

वीकेंड पर अकेले दिल्ली से शिमला पहुंचेंगी 25 टूरिस्ट वोल्वो

Thu, 31 Mar 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Huge tourist can be come at Weakend in shimla
वीकेंड पर दिल्ली से शिमला पहुंचेंगी 25 टूरिस्ट वोल्वो
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी शिमला में भारी संख्या में सैलानियों के पहुंचने के उम्मीद
एचआरटीसी की 7 वोल्वो भी एडवांस बुक
होटलों में 40 फीसदी तक हो चुकी है बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर पहाड़ों की रानी शिमला में सैलानियों के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। अकेले दिल्ली से 25 टूरिस्ट वोल्वो बसें वीकेंड के लिए शिमला पहुंचने वाली हैं। इसके अलावा एचआरटीसी की 7 और पर्यटन विकास निगम की एक वोल्वो में भी एडवांस बुकिंग चल रही है।
वीकेंड से पहले शहर के अधिकतर होटलों में 40 फीसदी तक कमरे एडवांस बुक हो चुके हैं। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि इस वीकेंड पर शहर में ऑक्यूपेंसी 80 फीसदी तक पहुंच सकती है। मैदानी राज्यों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए इस वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन

शिमला और दिल्ली के ट्रेवल एजेंट्स की ओर से इस वीकेंड के लिए करीब 25 टूरिस्ट वोल्वो बुक की जा चुकी हैं। निजी गाड़ियों में भी हजारों सैलानियों के शिमला पहुंचने की संभावना है। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के अतिरिक्त गुजरात और महाराष्ट्र से सैलानी शिमला पहुंचने वाले हैं। शिमला के निजी होटलों के अलावा पर्यटन विकास निगम के होटलों में भी वीकेंड के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 से 80 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहने की उम्मीद
ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने कहा कि इस वीकेंड पर दिल्ली से 25 टूरिस्ट वोल्वो शिमला पहुंचने वाली हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में टैंपो ट्रेवलर, टैक्सी और निजी गाड़ियों से भी टूरिस्ट शिमला पहुंचेंगे। वीकेंड पर शहर के होटलों में 70 से 80 फीसदी आक्यूपेंसी रहने की उम्मीद है। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के बाद इस वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की भारी आमद की संभावना है।

कालका शिमला रेल कार 4 अप्रैल तक एडवांस बुक
वर्ल्ड हेरिटेज कालका-शिमला रेल ट्रैक से होकर आने वाली गाड़ियों में भी वीकेंड के लिए भारी भीड़ है। कालका-शिमला रेल मोटर कार 4 अप्रैल तक एडवांस बुक है। कालका शिमला एक्सप्रेस (52458) में इस वीकेंड के लिए 10 से 15 तक वेटिंग चल रही है। हिमालयन क्वीन (52456) की फर्स्ट क्लास और सेकेंड क्लास की सभी सीटें बुक हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed