फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Complaint of 10 officers including former DGP, SP Kangra, case registered

Himachal: पूर्व डीजीपी, एसपी कांगड़ा समेत 10 अफसरों की शिकायत, केस दर्ज; जानें पूरा मामला

Tue, 24 Sep 2024 09:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2024 09:49 AM IST
सार

पूर्व डीजीपी संजय कुंडू समेत दस पुलिस अफसरों के खिलाफ शिकायत हुई है। इस पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(पी) के तहत थाना सदर शिमला में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Complaint of 10 officers including former DGP, SP Kangra, case registered
पुलिस एफआईआर(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस कर्मचारी को आठ साल का सेवाकाल रहते नौकरी से निकालने और जातीय आधार पर प्रताड़ना के आरोप में पूर्व डीजीपी संजय कुंडू समेत दस पुलिस अफसरों के खिलाफ शिकायत हुई है। इस पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(पी) के तहत थाना सदर शिमला में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


जिन अधिकारियों के खिलाफ यह शिकायत हुई है, उनमें एसपी कांगड़ा समेत दो महिला आईपीएस अफसर भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता मीना नेगी ने आरोप लगाए कि नौ जुलाई 2020 को उनके पति धर्मसुख नेगी को जातीय आधार पर मनगढ़ंत, जाली दस्तावेजों के आधार पर विभागीय जांच के बाद हेड कांस्टेबल की नौकरी से निकाल दिया गया। 

विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जबरन पैनल रेंट 1,43,424 रुपये की वसूली के आदेश देकर उनके पति की ग्रेच्युटी, डीसीआरजी एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभों को 2020 से अब तक रोके रखा है। इसके अलावा सरकारी आवास को खाली करने के लिए नोटिस भेजे गए। मीना का आरोप है कि उनके पति के साथ जातीय आधार पर अत्याचार किया गया है। 

उनकी शिकायत में लगाए गए आरोपों को एफआईआर में शामिल करके पूर्व डीजीपी संजय कुंडू, पूर्व आईपीएस अधिकारी हिमांशु मिश्रा, अरविंद शारदा, आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री, अंजुम आरा खान, भगत सिंह ठाकुर, दिवाकर दत्त शर्मा, पंकज शर्मा और मीनाक्षी समेत डीएसपी बलदेव शर्मा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed