फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC yet not give overtime allowance to employees

एचआरटीसी की आय बढ़ी पर कर्मियों को देने के लिए पैसा नहीं

Wed, 17 Oct 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 17 Oct 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
HRTC yet not give overtime allowance to employees

किराया बढ़ाने से एचआरटीसी की आय में भले ही 5 से 10 फीसदी का इजाफा हुआ है लेकिन कर्मचारियों अभी भी अपने वित्तीय लाभों के लिए तरसना पड़ रहा है। कर्मचारियों को न तो ओवरटाइम की राशि का भुगतान किया जा रहा है और न ही डीए और आईआर की किस्त जारी की जा रही है।

विज्ञापन


परिवहन निगम में करीब 12 हजार कर्मचारियों को इन वित्तीय लाभों से वंचित रखा जा रहा है। एचआरटीसी की संयुक्त समन्वय समिति पदाधिकारी अब अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से मिलेंगे।
विज्ञापन


यूनियन के महासचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि एचआरटीसी कर्मचारियों के लंबे समय से चिकित्सा बिलों के भुगतान न नहीं हो रहे हैं। पेंशनरों की भी ग्रेच्युटी का पैसा नहीं दिया गया है। लगातार पेंशनर अपनी मांगों को लेकर बैठकें कर परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंप रहे हैं लेकिन निगम प्रबंधन पैसा न होने का रोना रो रहा है जबकि किराया बढ़ोतरी से निगम की आय में कई फीसदी इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त समन्वय समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि कर्मचारियों के लंबे समय से वित्तीय लाभ पेंडिंग है। निगम प्रबंधन इन पर गौर नहीं कर रहा है। अब कर्मचारियों के पास अपनी हक की लड़ाई लड़ने के लिए दूसरा रास्ता नहीं बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed