फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc workers demands

Shimla News: दिवाली पर भी एचआरटीसी कर्मचारियों को नहीं मिला डीए, एरियर और बोनस

Sun, 19 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
hrtc workers demands
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने जताया रोष, कहा-दिनरात सेवाएं देने के बावजूद नहीं मिल रहे वित्तीय लाभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली के इस शुभ अवसर पर जहां प्रदेश के अधिकांश विभागों के कर्मचारियों को 3% डीए (महंगाई भत्ता) और एरियर प्रदान किया गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों को एक बार फिर उपेक्षा और भेदभाव का सामना करना पड़ा। एचआरटीसी के चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारी पूरे वर्ष, दिनरात, गर्मी-सर्दी और त्योहारों के दौरान सेवाएं प्रदेशवासियों को प्रदान करते हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पर हिमाचल परिवहन मजदूर संघ ने गहरा रोष प्रकट किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, महामंत्री हरीश पाराशर, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रेस सचिव शुभम चौधरी, संगठन मंत्री मंजीत वनयाल, अनिल शर्मा, रीना, महिला प्रभारी प्रियंका ठाकुर, ललित कुमार और महेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कहा कि यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चाहे मंत्रिमंडल की रैलियां हों, राजनीतिक समारोह हों या विशेष पर्व, त्योहार। सबसे आगे खड़ा एचआरटीसी कर्मचारी ही होता है लेकिन जब बात वित्तीय लाभों की आती है, तो उन्हें हर बार इंतजार ही मिलता है। उन्होंने कहा कि अभी तक डीए की कोई अधिसूचना एचआरटीसी कर्मचारियों के लिए जारी नहीं की गई है। एरियर का भी कोई भुगतान नहीं हुआ है और दिवाली बोनस की कोई घोषणा तक नहीं की गई है। इस कारण एचआरटीसी के कर्मचारियों की दिवाली इस बार भी फीकी रही। इस वजह से अधिकांश कर्मचारी निराश और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। संघ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई निगम जैसे विभागों ने कर्मचारियों को 11,000 तक की दिवाली राशि बोनस के रूप में दी है। एचआरटीसी का कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी प्रदेश को सेवाएं देता है लेकिन फिर भी वित्तीय लाभों से लगातार वंचित रखा जा रहा है। जब तक एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों के लिए आवाज न उठाएं, तब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। यह व्यवस्था शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed