फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hrtc will start bus service to 56 cities in himachal at a time slot of half an hour.

हिमाचल के इन शहरों में अब हर आधे घंटे में बस सेवा

Thu, 05 Feb 2015 04:57 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 04:57 PM IST
विज्ञापन
Hrtc will start bus service to 56 cities in himachal at a time slot of half an hour.

हिमाचल के 56 शहरों में लोगों को अब हर आधे घंटे में बस सुविधा मिलेगी। शहरों में लोकल बस सेवा के लिए पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द 120 बसें शामिल की जा रही हैं। हाल ही में जेएनएनयूआरएम के तहत 56 बसें एचआरटीसी को मिल चुकी हैं। 120 बसों की दूसरी खेप में आ रहीं ये बसें अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग साइज की होंगी।

विज्ञापन


इसी महीने मिलने वाली इन बसों में नेरवा, रामपुर, रोहडू, कुल्लू, शिमला एक और तीन डिपो को 5-5 बसें दी जाएंगी। पालमपुर, नगरोटा और धर्मशाला डिपो को 2-2 नई बसें मिलेंगी। दूसरे चरण में सिरमौर, नाहन, देहरा, सरकाघाट और हमीरपुर को 5-5 बसें दी जाएंगी। शेष बसों को स्पेयर में रखा जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों में नौ मीटर वाली बसें, जबकि मैदानी इलाकों में 12 मीटर लंबी बसें चलाई जानी हैं।

विज्ञापन

विशेष लोगों के लिए विशेष सुविधा

Hrtc will start bus service to 56 cities in himachal at a time slot of half an hour.

शारीरिक रूप में अक्षम लोगों को इन बसों में चढ़ने के लिए विशेष सुविधा रहेगी। इन्हें सीढ़ियों से चढ़ने के बजाय दरवाजे के पास अंडर फ्लोर व्हील चेयर लिफ्ट लगी होगी। इससे ये आसानी से बस में चढ़ सकेंगे।

बड़ी बसें बनी जाम का कारण- जेएनएनयूआरएम के तहत हिमाचल को मिली 65 बड़ी बसें शहरों में जाम का कारण बन रही हैं। इन बसों की लंबाई 12 मीटर है, मोड़ काटने की स्थिति में इन बसों से शिमला में जाम लग रहा है। हालांकि निगम का मानना है कि ये बसें मैदानी इलाकों में चलाई जानी है।

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बताया कि अभी 9 डिपो को पांच-पांच बसें दी जा रही हैं। उसके बाद पांच डिपो को बसें मुहैया करवाई जानी हैं। शहरों के लिए में हर आधे घंटे के बाद बस चलाने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। कंप्यूटरीकृत बसें हैं। इसे लेकर भी चालकों को बारी-बारी से प्रशिक्षण दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed