फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC will set up 53 charging stations in Himachal Pradesh

Himachal: सूबे में 53 चार्जिंग स्टेशन लगाएगा एचआरटीसी, इन 19 डिपुओं में जगह चयनित

Sun, 24 Mar 2024 11:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Mar 2024 11:24 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी 53 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा। निगम 327 नई इलेक्ट्रिक बसें आने से पहले चार्जिंग स्टेशन तैयार करने में जुटा है। 19 डिपुओं में जगह चयनित कर ली गई है।

विज्ञापन
HRTC will set up 53 charging stations in Himachal Pradesh
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 53 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा। निगम ने 19 डिपुओं में चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जगह चयनित कर ली है। जल्द ही इन स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


एचआरटीसी जल्द ही 327 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद करने जा रहा है। इन बसों के आने से पहले चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण करवाया जा रहा है। निगम के ऊना डिपो में सर्वाधिक छह चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। ये चार्जिंग स्टेशन एचआरटीसी वर्कशॉप ऊना, न्यू बस अड्डा, बस अड्डा अंब, बस अड्डा दुलैहड़, बस अड्डा दौलतपुर में तैयार किए जाएंगे। 
विज्ञापन


वर्कशॉप ऊना में तीन फास्ट चार्जर और न्यू बस अड्डे में दो फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। इसके अलावा एक-एक चार्जिंग स्टेशन होगा। सोलन डिपो में पांच चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। यहां सोलन बस अड्डा में दो फास्ट चार्जिंग स्टेशन, बस अड्डा राजगढ़ और बस अड्डा कुनिहार में एक, अर्की और सोलन वर्कशॉप में दो लगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर, देहरा, कुल्लू में चार-चार चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। शिमला शहर में ढली, रामनगर लालपानी, जुन्गा में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। ढली में तीन, लालपानी और जुन्गा में दो-दो लगाए जाएंगे। शिमला ग्रामीण डिपो में बस अड्डा सुन्नी, ढली वर्कशॉप और बस अड्डा नारकंडा में चार्जिंग स्टेशन होंगे। 
 

नाहन डिपो में नाहन वर्कशॉप, नाहन बस अड्डा, पांवटा साहिब बस अड्डा में चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। यहां एक-एक फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाया जाएगा। बिलासपुर, मंडी, नगरोटा बगवां में तीन-तीन चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। नालागढ़, धर्मशाला, पालमपुर, पठानकोट में दो- दो चार्जिंग स्टेशन होंगे। तारादेवी वर्कशॉप, केलांग, सुंदरनगर, बैजनाथ में एक-एक चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।

चार्जिंग स्टेशनों पर खर्च होंगे 123 करोड़ रुपये
प्रदेशभर में चार्जिंग स्टेशन के निर्माण के लिए 85 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि खर्च की जाएगी। वहीं चार्जिंग स्टोशन लगाने के लिए 38 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस तरह इन स्टेशनों पर 123 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 53 जगह चयनित की गई हैं। एचआरटीसी के सभी 19 डिपुओं के तहत चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे। नई बसें आने से पहले आधारभूत ढांचा विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। - रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशकए एचआरटीसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed