फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc will recruit 500 conductor and purchase 200 new buses

हिमाचल में खरीदी जाएंगी 200 बसें, 500 कंडक्टर होंगे भर्ती

Sat, 22 Jun 2019 06:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Jun 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
hrtc will recruit 500 conductor and purchase 200 new buses
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बसों की कमी दूर करने के लिए जल्द एचआरटीसी 200 नई बसें खरीदेगा। प्रदेश में 500 नए कंडक्टरों की भर्ती भी की जाएगी। कंडक्टर भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से परीक्षा का आयोजन करवाने की योजना है।

विज्ञापन


जल्द परीक्षा शेड्यूल जारी होगा। प्रदेश में बस चालकों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। यह जानकारी परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने शिमला में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में दी।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि बसों में ओवरलोडिंग से निपटने के लिए निगम का बेड़ा मजबूत होगा। सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे संपर्क मार्गों पर मैक्सी कैब चलाने का फैसला लिया है। कैब चलाने के लिए स्थानीय युवाओं को लाइसेंस दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ग्रामीण युवाओं को उनके घर द्वार रोजगार मिलेगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 12 मीटर की 99 बसें खड़ी हैं। इनको चलाने का प्रयास है।

मंत्री ने कुल्लू हादसे पर ये कहा

hrtc will recruit 500 conductor and purchase 200 new buses
कुल्लू हादसे पर परिवहन मंत्री ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस का परमिट कैंसल कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैंने हादसे में किसी को क्लीन चिट नहीं दी। इस बाबत भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।  

बेसहारा बच्चों को गोद लेगी सरकार
परिवहन मंत्री ने बताया कि कुल्लू के बंजार में हुए बस हादसे में जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो गई है, उन बच्चों का पालन-पोषण और पढ़ाई-लिखाई का खर्च प्रदेश सरकार उठाएगी। इन बच्चों को सरकार द्वारा गोद लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed