{"_id":"620d0a7040ac884dc95b3dc9","slug":"hrtc-volvo-bus-service-from-shimla-to-delhi-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को सुविधा: शिमला और दिल्ली के बीच एचआरटीसी की छठी वॉल्वो शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को सुविधा: शिमला और दिल्ली के बीच एचआरटीसी की छठी वॉल्वो शुरू
Wed, 16 Feb 2022 10:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:18 PM IST
सार
कोरोना बंदिशें हटने और यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद शिमला और दिल्ली के बीच एचआरटीसी ने छठी वोल्वो सेवा शुरू की है। शिमला से वोल्वो की रवानगी का समय रात 10:30 बजे और दिल्ली से शिमला रवानगी का समय शाम 7:35 बजे निर्धारित किया है।
विज्ञापन
एचआरटीसी वोल्वो बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना बंदिशें हटने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर एचआरटीसी ने शिमला-दिल्ली के बीच एक और वोल्वो सेवा शुरू कर दी है। शिमला और दिल्ली के बीच चलने वाली यह एचआरटीसी की छठी वोल्वो है। शिमला से वोल्वो रात 10:30 बजे पर रवाना होगी और सुबह 6:45 पर दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
दिल्ली कश्मीरी गेट आईएसबीटी से यह वोल्वो शाम 7:35 पर रवाना होगी और सुबह 4:45 बजे शिमला पहुंचेगी। एचआरटीसी का शिमला से दिल्ली का किराया 971 रुपये प्रति यात्री जबकि चंडीगढ़ का किराया 424 रुपये प्रति यात्री है। एक हफ्ते बाद एचआरटीसी इस वोल्वो को दिल्ली-रामपुर रूट तक शुरू कर देगा। शिमला से रामपुर यह वोल्वो सुबह 5 बजे रवाना होगी और 10 बजे रामपुर पहुंचेगी। रामपुर-दिल्ली रूट पर वोल्वो रामपुर से शाम 5 बजे रवाना होगी और 10 बजे शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन
यात्रियों की संख्या बढ़ने पर चलाई एक और वॉल्वो : पवन
मंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताय कि कोरोना बंदिशें हटने और यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद शिमला और दिल्ली के बीच एचआरटीसी ने छठी वोल्वो सेवा शुरू की है। शिमला से वोल्वो की रवानगी का समय रात 10:30 बजे और दिल्ली से शिमला रवानगी का समय शाम 7:35 बजे निर्धारित किया है।
विज्ञापन
कब कहां से चलेगी
शिमला से रवानगी -10:30 रात बजे
चंडीगढ़ आगमन : 2:00 रात बजे
चंडीगढ़ से रवानगी - 2:15 रात बजे
दिल्ली आगमन - 6:45 सुबह बजे
दिल्ली से रवानगी - 7:35 शाम बजे
चंडीगढ़ आगमन - 12:00 बजे रात बजे
चंडीगढ़ से रवानगी - 12:15 बजे रात बजे
शिमला आगमन - 4:45 सुबह बजे