{"_id":"68cc1ccb9413855b4b076ac8","slug":"hrtc-to-run-special-buses-for-taradevi-during-navratri-shimla-news-c-19-sml1002-603939-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नवरात्र पर तारादेवी के लिए एचआरटीसी चलाएगा विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नवरात्र पर तारादेवी के लिए एचआरटीसी चलाएगा विशेष बसें
विज्ञापन
सुबह 10 बजे पुराना बस अड्डा से चलेगी पहली बस, मांग पर फिर हर आधे घंटे में मिलेगी बस सेवा
भक्तों के लिए आनंदपुर से मिलेगी शटल सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शारदीय नवरात्र में भक्तों को तारादेवी मंदिर पहुंचना आसान होगा। नवरात्र पर्व पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) इस बार विशेष बसों की व्यवस्था करने जा रहा है।
एचआरटीसी मंदिर के लिए सुबह 10:00 बजे ओल्ड बस स्टैंड से पहली बस रवाना होगी। इसके बाद यात्रियों की संख्या के आधार पर 15 मिनट या फिर आधे घंटे के अंतराल में बसें चलेंगी। राजधानी में शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरु होने जा रहे हैं। यह नवरात्र एक अक्तूबर तक चलेंगे। तारादेवी मंदिर में स्थानीय के अलावा बाहरी राज्यों के भक्त भारी संख्या में में दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में यात्रियों को यातायात जाम की सुविधा न झेलनी पड़े और आसानी से मंदिर तक पहुंच सके इसके लिए एचआरटीसी विशेष व्यवस्था करने जा रहा है। तीन सेक्टरों की करीब 40 बसों का संचालन यहां के लिए किया जाएगा। इसको लेकर एचआरटीसी की ओर से नोडल ऑफिसरों की तैनाती कर दी है। यह अधिकारी अन्य अड्डा प्रभारियों न्यू शिमला सेक्टर और ढली सेक्टर के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर रोज सुबह 10:00 बजे एक विशेष बस सेवा ओल्ड बस स्टैंड शिमला से तारादेवी मंदिर (वाया टुटू) के रास्ते चलाई जाएगी। आनंदपुर से तारादेवी मंदिर तक एक शटल बस सेवा भी चलेगी। इससे स्थानीय भक्तों को मंदिर पहुंचने में सुविधा मिलेगी। एक निरीक्षक और उपनिरीक्षक को आनंदपुर और तारादेवी मंदिर में तैनात किया जाएगा। यह आनंदपुर और शोघी से तारादेवी के लिए चलाई जा रही बस सेवाओं की जानकारी आम जनता को देंगे।नवरात्र के दौरान रोजाना पांच हजार से भी अधिक भक्त मां के दरबार में अपना शीश नवाते हैं। अष्टमी और नवमीं में यह संख्या दोगुनी हो सकती है।
कर्मचारियों की ड्यूटियां की निर्धारित
नवरात्र में बसों के संचालन सही तरीके से करने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी कर्मचारियों की ड्यूटियां तय कर दी गई हैं।
-अंकुर वर्मा, आरएम शिमला