फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc taxi service in shimla city.

जानिए, शिमला में कब से शुरू हो रही है टैक्सी सेवा

Wed, 26 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 26 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
hrtc taxi service in shimla city.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि शिमला में एचआरटीसी की टैक्सियां फिर से शुरू करने का मामला काफी समय से चल रहा है। कहा कि राज्य गृह विभाग को आदेश दिए जाएंगे कि इस पर जल्दी फैसला लिया जाए। इन्हें प्रतिबंधित सड़कों पर बुजुर्गों और बच्चों आदि के लिए ही चलाया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को प्रदेश विधानसभा में शिमला के भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज के सवाल का जवाब दे रहे थे। भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा से सवाल किया कि प्रदेश में टैक्सी सेवा को क्यों बंद किया गया है। मंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि ये टैक्सियां 22 रूटों पर चलती थीं। बाद में ये बंद हो गईं।
विज्ञापन


कानूनी स्थिति क्लीयर होने पर चलेगी गोल्फ कार्ट
मंत्री सुधीर शर्मा बोले कि जहां तक गोल्फ कार्ट की बात है तो पूरे देश में यह सेवा केवल आगरा में ही चल रही है। वहां भी उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चल रहे हैं। हिमाचल में गोल्फ कार्ट का मार्च में ट्रायल हुआ है। कानूनी तौर पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही इस पर विचार करेंगे। कहा कि गोल्फ कार्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बीच नहीं चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप कर रहे हैं भेदभाव
भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की ओर इशारा कर चुटकी ली, कहा कि शिमला में टैक्सियां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कुसुम्पटी के कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह के क्षेत्र में चलती हैं। परिवहन मंत्री जीएस बाली और आप इन दोनों क्षेत्रों से भेदभाव कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed