{"_id":"339282f4d63bbf8f3f345cd25321f4b1","slug":"hrtc-special-service-for-haridwar-booking-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्धकुंभ के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, यहां करें बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्धकुंभ के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, यहां करें बुकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
अर्ध कुंभ के अवसर पर प्रदेश परिवहन निगम वर्ष 2016 में प्रमुख स्नान पर्व पर जिले और उपमंडल मुख्यालय से स्पेशल बसें चलाएगा। यात्री जनवरी से बसों की सीट के लिए बुकिंग करवा सकेंगे।
विज्ञापन
निगम के प्रबंध निदेशक अशोक तिवारी ने कहा कि स्पेशल बसें 14 जनवरी मकर संक्रांति, 8 फरवरी को मौनी अमावस्या, 12 फरवरी को बसंत पंचमी, 22 फरवरी को माघ पूर्णिमा, 7 मार्च को महा शिवरात्रि और चैत्र अमावस्या पर चलेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा 8 अप्रैल को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, 14 अप्रैल को मेष संक्रांति, 15 अप्रैल को रामनवमी और 22 मार्च को चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर भी चलेंगी। तिवारी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि उपरोक्त तिथि पर हरिद्वार पहुंचने के लिए समय से पहले नजदीकी परिवहन निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन