त्योहारी सीजन के बाद एचआरटीसी ने चलाई 14 स्पेशल बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन के बाद एचआरटीसी ने हमीरपुर से चंडीगढ़, शिमला और दिल्ली रूट पर स्पेशल बसें चलाई हैं। इन रूटों पर 14 स्पेशल बसों को दौड़ाया गया है। इनमें 13 ऑर्डिनरी बसें और एक वोल्वो बस शामिल है।
रूटों पर स्पेशल बसें भेजने से लोकल रूट प्रभावित हुए। करीब आधा दर्जन लोकल रूटों पर निगम की बसें नहीं दौड़ पाई हैं। इससे लोकल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
बाहरी राज्यों से दिवाली मनाने घर पहुंचे अधिकतर लोग रविवार को वापस दूसरे राज्यों में लौट गए। इसके लिए निगम को हमीरपुर से चंडीगढ़ रूट पर दस बसें, सुजानपुर से चंडीगढ़ रूट पर दो बसें, हमीरपुर से शिमला रूट पर एक बस और हमीरपुर से दिल्ली रूट पर वोल्वो बस भेजनी पड़ी है।
इन रूटों पर स्पेशल बसें चलाने से लंबे रूट के यात्रियों को तो राहत मिल गई, लेकिन लोकल रूट मिस होने से लोकल यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं। रविवार के चलते अधिकतर निजी बसें भी लोकल रूटों से गायब रहीं।
इसके चलते लोकल यात्रियों को मजबूरन किराये के वाहनों में गंतव्यों को रवाना होना पड़ा। उधर, आरएम अनूप राणा का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर 14 स्पेशल बसों को चंडीगढ़, दिल्ली और शिमला रूट पर भेजा गया है।
बिना परमिट रूटों पर दौड़ रही स्पेशल निजी बसें पकड़ी
हमीरपुर। त्योहारी सीजन के चलते निजी बस ऑपरेटरों ने भी बिना रूट परमिट स्पेशल बसें हमीरपुर से शिमला के लिए शुरू कर दी। सुबह एक बस को टैक्सी ऑपरेटरों ने बस अड्डा परिसर में ही घेर कर खाली करवा लिया।
जबकि दोपहर बाद दूसरी निजी बस को टैक्सी ऑपरेटरों ने हमीरपुर से शिमला रूट पर जाते समय डुग्घा में पकड़ा।
बस चालक परिचालक ने बस पर बोर्ड हमीरपुर से मंडी का लगाया था, जबकि सवारियां हमीरपुर से शिमला की भरी थी। इस दौरान टैक्सी ऑपरेटरों और बस ऑपरेटर के बीच कहासुनी भी हो गई।