HRTC के छह हजार कर्मचारियों को ओवरटाइम का पैसा जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी प्रबंधन ने 6000 चालकों-परिचालकों के ओवर टाइम का पैसा रिलीज कर दिया है। कर्मचारियों को 8 महीने के ओवरटाइम के साथ मेडिकल बिलों के भुगतान का पैसा भी जारी कर दिया है।
प्रदेश सरकार ने हाल ही में परिवहन निगम को ग्रांट जारी कर दी थी। अब प्रबंधन ने यह पैसा कर्मचारियों को जारी कर दिया है। एचआरटीसी की संयुक्त समन्वय समिति ने ओवरटाइम का पैसा जारी करने पर परिवहन मंत्री जीएस बाली का आभार जताया है।
एचआरटीसी सर्व कर्मचारी महासंघ के महासचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकार से बार-बार इस मामले को उठाया गया था।
कंप्यूटर शिक्षकों का क्रमिक अनशन आठवें दिन में
वहीं, कंप्यूटर शिक्षकों का क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। रविवार को भी कंप्यूटर शिक्षकों ने चौड़ा मैदान में एकजुट होकर प्रदेश सरकार से पॉलिसी की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है जब तक प्रदेश सरकार मांगें नहीं मानती है, आंदोलन जारी रहेगा।
हिमाचल में 8 दिन से कंप्यूटर शिक्षा ठप है। लेकिन सरकार की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। इधर, कंप्यूटर समिति के पदाधिकारी जगदीश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार जब तक शिक्षकों की मांगें नहीं मानती है, अनशन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले कंप्यूटर शिक्षक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले थे, उस दौरान सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को दो दिन के भीतर पालिसी बनाने की बात कही थी। लेकिन अभी तक इन शिक्षकों के लिए कोई नीति नहीं बनी है।