{"_id":"615de2c18ebc3e623c5875cf","slug":"hrtc-provided-a-special-bus-on-demand-for-tara-devi-shimla-news-sml3863642112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारादेवी मंदिर के लिए आन डिमांड ही चलेंगी स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारादेवी मंदिर के लिए आन डिमांड ही चलेंगी स्पेशल बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने अड्डा प्रभारियों को जारी किए निर्देश
क्रॉसर
मंदिर में इस बार कम भीड़ जुटने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। तारादेवी मंदिर के लिए इस साल नवरात्रों पर एचआरटीसी यात्रियों की मांग पर ही अतिरिक्त बसें चलाएगा। नियमित तौर पर चलने वाली चार बसें लगातार चलती रहेंगी। एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से इसे लेकर अड्डा प्रभारियों को निर्देश जारी हो गए हैं।
हालांकि इन नवरात्रों पर कोरोना संक्रमण के खतरे और जुन्गा रियासत के राजा के देहांत के कारण शोक के चलते मंदिर में भीड़ जुटने की संभावना कम है। तारादेवी माता जुन्गा रियासत के राजा की कुल देवी हैं। इस साल ओल्ड बस स्टैंड से तारादेवी मंदिर के लिए 5 बसें रिजर्व रखी जाएंगी। मांग पर बसों का संचालन होगा।
एचआरटीसी सुबह 9:45, 11:20, दोपहर 12:40 और 2:20 बजे तारादेवी मंदिर के लिए नियमित रूप से बसें चलाता है। नवरात्र के दौरान यह बसें निर्धारित समय पर चलती रहेंगी। एचआरटीसी ओल्ड बस स्टैंड के अड्डा प्रभारी रामानंद ठाकुर ने बताया कि तारादेवी मंदिर रूट के लिए 5 बसें रिजर्व रहेंगी लेकिन इन्हें मांग पर ही चलाया जाएगा। 9 और 10 अक्तूबर को शनिवार तथा रविवार की छुट्टी के अलावा अष्टमी और नवमी के दिन अतिरिक्त बसों के संचालन की मांग रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पांच बसें रखी जाएंगी रिजर्व : शर्मा
एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस साल तारादेवी मंदिर के लिए मांग पर ही अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। अड्डा प्रभारियों को 5 बसें रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं। तारादेवी मंदिर के लिए 4 शेड्यूल बसें अपने निर्धारित समय पर चलती रहेंगी।