{"_id":"62a0d7b4d303f832774c60cf","slug":"hrtc-pensioners-strik-in-shimla-shimla-news-sml4115101115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी पेंशनरों के प्रदर्शन से पूरा शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी पेंशनरों के प्रदर्शन से पूरा शहर जाम
विज्ञापन
सैलानी भी टैक्सियों में रहे कैद, तपती धूप में अभिभावकों को पैदल घर ले जाने पड़े बच्चे
जाम में एंबुलेंस फंसी, पता चलने पर पेंशनरों ने दिया रास्ता
11:00 बजे सुबह से दोपहर 1:00 बजे तक रही दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एचआरटीसी पेशनरों के प्रदर्शन से बुधवार को पूरा शहर जाम हो गया। सुबह 11 बजे पेंशनर टॉलैंड में इकट्ठा हुए। सचिवालय की तरफ मार्च करने से रोके जाने के बाद सड़क पर पेंशनर टॉलैंड में सड़क पर बैठ गए। इससे टॉलैंड से संजौली, ढली, खलीनी, बीसीएस, पंथाघाटी, पुराना बस स्टैंड सड़क पर वाहनों की आवाजाही थम गई।
शहर में चलने वाली स्कूल बसें जाम में फंस गईं और टूरिस्ट घंटों वाहनों में कैद रहे। टॉलैंड में लगे जाम में एंबुलेंस भी फंसी थी लेकिन पेंशनरों ने एंबुलेंस के लिए रास्ता छोड़ दिया। जाम के कारण बुधवार को तपती धूप में अभिभावकों को अपने बच्चे पैदल ही घर ले जाने पड़े।
वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए पुलिस ने संजौली से ट्रैफिक वाया लक्कड़ बाजार विक्ट्री टनल और खलीनी से वाया आईएसबीटी क्रॉसिंग डायवर्ट कर दिया। लेकिन यह व्यवस्था भी फेल हो गई। वैकल्पिक सड़कों पर ट्रैफिक बढ़ने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। टुटीकंडी क्रॉसिंग से विक्ट्री टनल होते हुए पुराने बस अड्डे तक जाम लग गया। दूसरी ओर संजौली से आईजीएमसी विक्ट्री टनल सड़क पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 12:40 बजे विक्ट्री टनल-खलीनी सड़क खोल दी लेकिन वाहनों की लंबी कतार के कारण दो बजे तक जाम की समस्या पेश आती रही।
विज्ञापन
ओल्ड बस स्टैंड लिफ्ट-टॉलैंड सड़क पर देर शाम तक वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। इससे सैलानियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार को स्कूल बसें जाम में फंसने से स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बच्चे बसों का इंतजार करते रहे लेकिन बसें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाई। बच्चे समय से घर नहीं पहुंच पाए जिसके कारण अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तपती धूप में अभिभावक छोटे बच्चों के साथ पैदल चलते भी दिखाई दिए। टॉलैंड में सड़क बंद होने के कारण छोटा शिमला से आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे सैलानियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र पुणे से शिमला घूमने आए अक्षित पटेल ने बताया कि टॉय ट्रेन में रेलवे स्टेशन से कालका की टिकट बुक करवा रखी है लेकिन सड़क बंद है। टैक्सी भी नहीं मिल रही। जाम से परेशान बस आपरेटरों ने अपनी बसें खड़ी कर दी जिसके कारण शहर के लोगों की समस्या और अधिक बढ़ गई।
जाम के कारण खड़ी करनी पड़ीं बसें
प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव सुनील चौहान ने बताया कि जाम के कारण बसों के टाइम फेल हो गए। बस स्टॉप पर खड़ी बसों के पुलिस ने चालान कर दिए। बसों के ड्राइवर कंडक्टरों के आपस में विवाद हो गए। मजबूरी में कुछ आपरेटरों ने अपनी बसें खड़ी कर दी।
-सुनील चौहान, महासचिव, प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन शिमला