{"_id":"6464c1cbbb6dc31cac0100cd","slug":"hrtc-mployees-will-also-get-the-benefit-of-old-pension-scheme-instructions-issued-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Old Pension Scheme: एचआरटीसी के 7,000 कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Old Pension Scheme: एचआरटीसी के 7,000 कर्मचारियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ, निर्देश जारी
Wed, 17 May 2023 07:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 May 2023 07:55 PM IST
सार
एचआरटीसी) में भी पुरानी पेंशन योजना बहाल हो गई है। इस संबंध में एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार की ओर से सभी मंडलीय व क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल पथ परिवहन निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल हो गई है। इस फैसले से निगम के करीब 7,000 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस संबंध में एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने सभी मंडलीय व क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
फैसला एचआरटीसी निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद लागू किया जा रहा है। एचआरटीसी प्रबंधन ने मंडलीय व क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों को पेंशन को लेकर सरकार की ओर से जारी एसओपी से अवगत करवाया जाए, ताकि वे पुरानी या नई पेंशन योजना चुनने के लिए अपने विकल्प का इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन
सरकार के निर्णय के अनुसार कर्मचारियों को 60 दिनों के भीतर पेंशन को लेकर अपना विकल्प देना होगा। साथ ही कर्मचारियों के मासिक एनपीएस कटौती को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष समर चौहान और सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।
विज्ञापन