{"_id":"60d9ea4cb91b7e20c4077fdd","slug":"hrtc-interstate-bus-service-on-350-routes-from-1-july-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 350 रूटों पर चलेंगी बसें, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 350 रूटों पर चलेंगी बसें, अधिसूचना जारी
Mon, 28 Jun 2021 08:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 28 Jun 2021 08:57 PM IST
सार
अधिसूचना के मुताबिक सभी बसें 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी पर चलेंगी। सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों को बसों में चढ़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसों में चढ़ने से पहले सवारियों की होगी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बाहरी राज्यों के लिए बसें चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश से बाहरी राज्यों के 708 रूटों पर बसें चलती हैं। पहली जुलाई से परिवहन सेवाएं शुरू होनी हैं। पहले दिन साढ़े तीन सौ रूटों पर परिवहन सेवाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
अधिसूचना के मुताबिक सभी बसें 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी पर चलेंगी। सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों को बसों में चढ़ने नहीं दिया जाएगा। चालक के पास कोई सवारी नहीं जा सकेगी। कंडक्टर मुंह पर शील्ड और हाथ में ग्लब्ज पहनकर टिकट बनाएंगे। बसें सुबह या शाम को सैनिटाइज करना अनिवार्य होगा। बसें उचित स्टेशन पर ही रुकेंगी।
विज्ञापन