फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc hrtc volvo buses hrtc ac buses.

HRTC की वोल्वो और एसी बसों में मिलेगी ये सुविधा

Mon, 01 Feb 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
hrtc hrtc volvo buses hrtc ac buses.

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की वोल्वो और एसी बसों में यात्रियों को वाईफाई सुविधा मुहैया कराने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। लांग रूटों की इन बसों में यात्रियों को पढ़ने के लिए न्यूजपेपर और सर्दी से बचने के लिए कंबल भी मुहैया कराए जाएंगे।

विज्ञापन


इच्छुक कंपनियां 29 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं। इसी दिन दोपहर चार बजे परिवहन निगम के मुख्यालय में टेंडर खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में प्रतिस्पर्धा के चलते एचआरटीसी ने यह फैसला लिया है। वोल्वो और एसी बसों में सुविधा के बदले किराये में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


निगम के अतिरिक्त निदेशक रामकुमार गौतम ने टेंडर आमंत्रित करने की पुष्टि करते हुए बताया कि निगम वोल्वो और एसी बसों में सवारियों को कई सुविधाएं देने जा रहा है। इसमें वाईफाई, न्यूज पेपर और ठंड से बचने के लिए कंबल देने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में विज्ञापन के लिए भी मांगे टेंडर-
परिवहन निगम ने बसों में विज्ञापन लगाने के लिए कंपनियों से एक मार्च तक टेंडर आमंत्रित किए हैं। बसों के फ्रंट को छोड़कर सभी किनारों पर विज्ञापन लगाए जाएंगे। इससे जहां कंपनियों के प्रोडक्ट की मशहूरी होगी, वहीं निगम की भी खासी कमाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed