{"_id":"e5d95e87407aa884352a476fece9b7b5","slug":"hrtc-hrtc-volvo-buses-hrtc-ac-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC की वोल्वो और एसी बसों में मिलेगी ये सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC की वोल्वो और एसी बसों में मिलेगी ये सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 01 Feb 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की वोल्वो और एसी बसों में यात्रियों को वाईफाई सुविधा मुहैया कराने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। लांग रूटों की इन बसों में यात्रियों को पढ़ने के लिए न्यूजपेपर और सर्दी से बचने के लिए कंबल भी मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
इच्छुक कंपनियां 29 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं। इसी दिन दोपहर चार बजे परिवहन निगम के मुख्यालय में टेंडर खोले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में प्रतिस्पर्धा के चलते एचआरटीसी ने यह फैसला लिया है। वोल्वो और एसी बसों में सुविधा के बदले किराये में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
निगम के अतिरिक्त निदेशक रामकुमार गौतम ने टेंडर आमंत्रित करने की पुष्टि करते हुए बताया कि निगम वोल्वो और एसी बसों में सवारियों को कई सुविधाएं देने जा रहा है। इसमें वाईफाई, न्यूज पेपर और ठंड से बचने के लिए कंबल देने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
बसों में विज्ञापन के लिए भी मांगे टेंडर- परिवहन निगम ने बसों में विज्ञापन लगाने के लिए कंपनियों से एक मार्च तक टेंडर आमंत्रित किए हैं। बसों के फ्रंट को छोड़कर सभी किनारों पर विज्ञापन लगाए जाएंगे। इससे जहां कंपनियों के प्रोडक्ट की मशहूरी होगी, वहीं निगम की भी खासी कमाई होगी।