आखिरकार बर्खास्त हो गए एचआरटीसी के 30 कर्मचारी नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 30 कर्मचारी नेताओं को सरकार ने बर्खास्त कर ही दिया। कोर्ट का हवाला देकर हड़ताल पर गए इन कर्मचारी नेताओं की बर्खास्तगी के निर्देश यूं तो परिवहन मंत्री ने बीते 16 जून को ही दे दिए थे।
लेकिन सरकार ने एक हफ्ते बाद वीरवार को फाइल साइन की। सरकार के फाइल साइन करते ही निगम प्रबंधन ने वीरवार को ही इन सभी कर्मचारी नेताओं को बर्खास्तगी के लैटर जारी कर दिए हैं। इसकी पुष्टि परिवहन निगम के ईडी मस्त राम ने की है।
उल्लेखनीय है कि एचआरटीसी कर्मचारियों ने बीते 14 जून को प्रदेशव्यापी हड़ताल कर हिमाचल में परिवहन सेवाएं ठप कर दी थीं।
हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद जारी रखी थी हड़ताल
हाईकोर्ट ने 13 जून को हड़ताल न करने के निर्देश भी दिए लेकिन इन कर्मचारियों ने हड़ताल वापस नहीं ली। लोगों की परेशानियों, परिवहन निगम और हाईकोर्ट के आदेशों का पालन न करने पर परिवहन मंत्री जीएस बाली ने 16 जून को कर्मचारी नेताओं को बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे।
2 जुलाई को बुलाई बैठक
कर्मचारी नेताओं की बर्खास्तगी के बाद दो जुलाई को निदेशक मंडल की बैठक बुलाई गई है। सूत्र बताते हैं कि बैठक में बर्खास्तगी के आदेशों पर चर्चा की जाएगी।