फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC extra bus service on diwali in himachal pradesh

दिवाली पर अतिरिक्त बसें चलाएगा एचआरटीसी, 40 सवारियां होने पर चलेगी स्पेशल बस

Sat, 20 Oct 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 20 Oct 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
HRTC extra bus service on diwali in himachal pradesh

नवरात्र के बाद अब दिवाली पर भी हिमाचल परिवहन निगम अतिरिक्त बसें चलाएगा। दिवाली से एक-दो दिन पहले डिमांड के अनुसार प्रदेश और बाहरी राज्यों में बसें भेजी जाएंगी। प्रदेश के सभी डिपुओं से अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


त्योहार  के दौरान जिस स्टॉपेज पर करीब 40 सवारियां होंगी वहां से स्पेशल बस चलाई जाएगी। सवारियां फोन पर भी अतिरिक्त बस की मांग कर सकती हैं। बाहर पढ़ने वाले विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग अकसर दिवाली पर अपने घरों का रुख करते हैं।

विज्ञापन

HRTC extra bus service on diwali in himachal pradesh

ऐसे में बसें एडवांस में ही पैक रहती हैं। निगम प्रबंधन ने अतिरिक्त बसें चलाने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली है। पिछली दिवाली पर भी निगम प्रबंधन ने खूब कमाई की थी। दो-तीन दिन में निगम प्रबंधन ने ढाई से तीन करोड़ की कमाई की थी। 

नवरात्रों में स्पेशल बसें चलाई गई थीं। अब दिवाली पर भी स्पेशल बसें चलाने पर विचार कर रहे हैं। इसमें वोल्वो, एसी और साधारण बसों को शामिल किया जा सकता है। - गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री, हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed