{"_id":"61766516387e22716e48efdf","slug":"hrtc-employees-yet-not-get-copy-of-action-on-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन: एचआरटीसी कर्मियों की मांगों को लेकर असमंजस, नहीं मिली बैठक की कार्यवाही की प्रतिलिपि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन: एचआरटीसी कर्मियों की मांगों को लेकर असमंजस, नहीं मिली बैठक की कार्यवाही की प्रतिलिपि
Mon, 25 Oct 2021 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:35 PM IST
सार
19 अक्तूबर को बैठक में लिए गए फैसलों की कार्यवाही की प्रतिलिपि जेसीसी को दी जानी थी, लेकिन अब तक इसे उपलब्ध नहीं करवाया गया है। ऐसे में कर्मचारियों में असमंजस है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों को लेकर अभी भी असमंजस है। 18 अक्तूबर को सरकार के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल बंद की थी। बाकायदा इसको लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन की संयुक्त सलाहकार समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई थी।
विज्ञापन
19 अक्तूबर को बैठक में लिए गए फैसलों की कार्यवाही की प्रतिलिपि जेसीसी को दी जानी थी, लेकिन अब तक इसे उपलब्ध नहीं करवाया गया है। ऐसे में कर्मचारियों में असमंजस है। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खेमेंद्र गुप्ता ने बताया कि मांगों पर चर्चा होने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है।
विज्ञापन
इसमें चालकों-परिचालकों को 6 महीने ओवर टाइम का पैसा, पहली तारीख को तनख्वाह, निगम के कर्मचारियों की आईआर, डीए, पेंशन और ग्रेच्युटी आदि मांगों पर चर्चा हुई। कौन-कौन से वित्तीय लाभ दिए जाने हैं? जब तक बैठक में हुए फैसलों की प्रतिलिपि नहीं मिल जाती, तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सरकार से सोमवार तक कार्यवाही की प्रतिलिपि मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन