फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC employees protest at hp vidhansabha.

विधानसभा के बाहर गरजे एचआरटीसी पीस मील वर्कर

Wed, 06 Apr 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Apr 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
 HRTC employees protest at hp vidhansabha.
पीस मील वर्करों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो उचित वेतन और न ही साप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

एचआरटीसी में कार्यरत पीसमील वर्करों को अनुबंध पर न लिए जाने के मामले में यूनियन ने मंगलवार को विधानसभा का घेराव कर निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीस मील वर्करों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो उचित वेतन और न ही साप्ताहिक अवकाश दिया जा रहा है। परिवहन प्रबंधन को मांग संबंधित ज्ञापन सौंपने के बाद भी उन्हें बैठक के लिए नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन


तकनीकी कर्मचारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रोशन चौहान ने कहा कि बसों को तकनीकी रूप से ठीक करने का कार्य पीसमील कर्मचारियों पर रहता है। पीसमील वर्करों दिन रात एक करके बसों को ठीक करते हैं लेकिन उन्हें न तो उचित वेतन दिया जा रहा और न ही उन्हें अन्य कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश भर में निगम में कार्यरत पीस मील कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार से लगातार आग्रह कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। पीसमील वर्करों का आरोप है कि पीस मील कर्मचारियों ने मार्च माह में निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार को अपना मांग सौंपा था। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूर होकर उन्हें विधानसभा का घेराव करना पड़ा। उधर जेसीसी के अध्यक्ष पवन गुलेरिया ने कहा कि परिवहन निगम में 80 फीसदी कार्य पीस मील वर्कर करते हैं। निगम में 1100 पीस मील वर्कर लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रबंधन की ओर से उन्हें अनुबंध पर लिए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


परिवहन मंत्री से मिला आश्वासन
धरना प्रदर्शन के बाद पीस मील वर्करों का प्रतिनिधि मंडल जेसीसी अध्यक्ष पवन गुलेरिया की अध्यक्षता में परिवहन मंत्री जीएस  बाली से मिला। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल को एक महीने के भीतर मांगे पूरा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed