फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc employees jcc oppose demand of bus fare increment

हिमाचल में सबसे अधिक बस का किराया : एचआरटीसी जेसीसी

Tue, 26 Jun 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 26 Jun 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
hrtc employees jcc oppose demand of bus fare increment

हिमाचल प्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा सबसे अधिक बस किराया वसूल किया जा रहा है। बावजूद इसके कुछ निजी बस ऑपरेटर अपने निजी स्वार्थ के लिए किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, जो आम जनता के साथ अन्याय है।

विज्ञापन


हिमाचल पथ परिवहन निगम संयुक्त समन्वय समिति इसका पूरी तरह से विरोध करती है। यह बात समिति की धर्मशाला में जेसीसी सदस्य प्यार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक के दौरान वक्ताओं ने कही। 
विज्ञापन


बैठक में कर्मचारी नेता रजनेश कुमार, प्रदीप बलौरिया, तेज राम, अशोक कुमार, ऋषि कुमार, वरियाम सिंह, रावण राम, प्रीतम चंद, संजीव कुमार, रविकांत, विनोद कुमार, रणवीर सिंह, पवन कुमार, सुनील कटोच, अवतार सिंह, बद्री प्रसाद, प्रहलाद सिंह और सुभाष शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान निजी बस ऑपरेटरों की बस किराया बढ़ाने की मांग का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अगर किराया बढ़ाया जाता है तो इससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। 

निजी ऑपरेटरों पर लगाया ये आरोप

hrtc employees jcc oppose demand of bus fare increment

 वहीं उन्होंने निजी ऑपरेटरों को लाभ पहुंचाने के लिए ढांगू वाया पठानकोट रूट पर दिए गए परमिटों का भी जमकर विरोध किया। समिति सदस्यों ने कहा कि जिस तरीके से कुछ निजी ऑपरेटरों को अवैध तरीके से रूट परमिट दिए जा रहे हैं, उससे निगम के अस्तित्व पर खतरा बन गया है, जिसे किसी भी

कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि इस सारे मामले को परिवहन मंत्री और प्रदेश सरकार को अवगत करवाया जाएगा। साथ ही प्रबंध निदेशक और परिवहन निदेशक हिमाचल प्रदेश को नोटिस भेजकर अवगत करवाया जाएगा। वहीं निगम हित के मुद्दों को लेकर मंडलीय प्रबंधक धर्मशाला से भी बैठक की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed