फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC employees against MD Ashok Tiwari

एचआरटीसी के एमडी के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, हटाने पर अड़े

Tue, 03 Oct 2017 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 03 Oct 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
HRTC employees against MD Ashok Tiwari

एचआरटीसी के कर्मचारियों ने एमडी अशोक तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्हें प्रबंध निदेशक के पद से हटाने के लिए कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। संयुक्त समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और परिवहन मंत्री जीएस बाली से मिलने जा रहे हैं।

विज्ञापन


संयुक्त समन्वय समिति का आरोप है कि एमडी ने प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग को विश्वास में लिए बिना ही जेसीसी के 12 पदाधिकारियों का तबादला दूरदराज क्षेत्रों में कर दिया है। समिति के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर संयुक्त समन्वय समिति की आपात बैठक शिमला में हुई।
विज्ञापन


इसमें निजी रंजिश, बदले की भावना तथा कर्मचारियों को डराने के लिए किए गए तबादलों की कड़े शब्दों में निंदा की गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने वर्ष वर्ष 2016 में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी। डेढ़ साल बाद एमडी ने कर्मचारियों का तबादला कर अपनी भड़ास निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिचालक संगठन के पदाधिकारी देवराज ठाकुर, हरीलाल, तकनीकी संगठन के पदाधिकारी राजेंद्र ठाकुर, सर्व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी खेमेंद्र गुप्ता, सत्य प्रकाश, पवन गुलेरिया, नीलकमल गुप्ता, खुशाल झामटा जसमेर राणा, कुलदीप कुमार, नानक शांडिल और हरदयाल सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed