फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC electric bus reaches Solan from Hyderabad, trial begins

HRTC Electric Buses: हैदराबाद से सोलन पहुंची एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस, ट्रायल शुरू

Tue, 06 Jan 2026 11:33 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, सोलन/शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन/शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jan 2026 11:33 AM IST
सार

सोलन और शिमला में सफल ट्रायल के बाद इन इलेक्ट्रिक बसों को प्रदेश के अन्य डिपुओं में भी परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
HRTC electric bus reaches Solan from Hyderabad, trial begins
एचआरटीसी की नई इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसें जुड़ेंगी। सोमवार को ट्रायल के लिए सोलन एक ई-बस पहुंच गई है।  आगामी दो दिनों में सोलन और शिमला में इसका ट्रायल किया जाएगा। सोलन और शिमला में सफल ट्रायल के बाद इन इलेक्ट्रिक बसों को प्रदेश के अन्य डिपुओं में भी परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।  इस बस को ट्राले में सोलन तक पहुंचाया गया। प्रदेश पथ परिवहन निगम के बेड़े में 297 नई ई-बसें शामिल होंगी। बस की छत हरे रंग की है।

विज्ञापन


बस में सफेद और हरे रंग की पट्टिका लगाई  है। यह बसें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगी। सोलन पहुंची बस से सोलन, शिमला समेत परिवहन के अन्य डिपुओं में ट्रायल होंगे। करीब 10 दिनों तक शिमला की सड़कों पर इस बस के ट्रायल लिए जाएंगे। उसके बाद इसे सोलन में ट्रायल के लिए लाया जाएगा। उधर, इस बारे में परिवहन निगम के आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि उनके पास ट्रायल के लिए एक इलेक्ट्रिक बस पहुंची। शिमला में ट्रायल होने के बाद सोलन समेत अन्य परिवहन डिपुओं में भी टायल लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed