{"_id":"67ebf4ba937e933e1a09fce2","slug":"hrtc-earned-rs-25-lakh-in-three-days-during-navratri-shimla-news-c-19-sml1001-510624-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नवरात्र में एचआरटीसी ने तीन \nदिन में कमाए ढाई लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नवरात्र में एचआरटीसी ने तीन दिन में कमाए ढाई लाख रुपये
विज्ञापन
तारादेवी के लिए हर रोज जा रहे सैकड़ों श्रद्धालु
जाखू मंदिर के लिए चलाईं हैं तीन अतिरिक्त टैक्सियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नवरात्र में शहर के मंदिरों के लिए चलाई गईं बसों से एचआरटीसी को अच्छी खासी कमाई हो रही है। नवरात्र के तीन दिन में ही निगम ने बसों और टैक्सियों का संचालन करके करीब ढाई लाख रुपये की कमाई की है।
श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रिट्स से जाखू के लिए तीन अतिरिक्त टैक्सियां चलाई हैं। नवरात्र के पहले दिन एचआरटीसी ने 22 बसें तारादेवी मंदिर के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए संचालित की। दूसरे नवरात्र पर 16 बसों और तीसरे दिन पुराने बस स्टैंड से तारामाता मंदिर के लिए 12 विशेष बसें चलाई गईं। इसके अलावा पुराना बस स्टैंड से वाया टुटू होकर तारामाता मंदिर के लिए बस चलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त निजी वाहनों से आनंदपुर वाइफरकेशन प्वाइंट तक आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आनंदपुर वाइफरकेशन से तारामाता मंदिर तक शटल बस सेवा भी प्रदान की जा रही है। बसों में किसी भी प्रकार की तकनीकी दिक्कत को दुरुस्त करने के लिए निगम ने तारामाता मंदिर परिसर में तकनीशियनों की टीम भी तैनात की है। सामान्य दिनों में एचआरटीसी सुबह 9:30 बजे से पुराना बस स्टैंड से तारा माता मंदिर के लिए विशेष बसों का संचालन कर रहा है तो वहीं अवकाश के दिन श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए 8:30 बजे से बसें चलाई जा रही हैं। एचआरटीसी के डीएम देवासेन नेगी ने बताया कि चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बसों का संचालन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाती हैं।