{"_id":"fb19d2ed4105b454774a96fdbf2d50c2","slug":"hrtc-drivers-union-will-not-participate-in-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी का बड़ा फैसला, लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी का बड़ा फैसला, लोगों को मिलेगी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा मोटर वाहन अधिनियम में किए जा रहे संशोधन के विरोध में 30 अप्रैल को प्रस्तावित हड़ताल में हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर्ज यूनियन ने भाग न लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हड़ताल के कारण प्रदेश के लोगों को होने वाली असुविधा और निगम को होने वाले वित्तीय नुकसान के मद्देनजर हड़ताल पर न जाने का निर्णय किया गया है। ड्राइवर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा और महासचिव हेमंत शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा मोहर वाहन अधिनियम में संशोधन के मुद्दे पर एचआरटीसी के कर्मचारियों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों की एचआरटीसी बसों में यात्रा का इस हड़ताल से कोई लेना देना नहीं है। सत्य प्रकाश शर्मा का कहना है कि पुलिस कर्मियों द्वारा एचआरटीसी बसों में सफर करने के मुद्दे से निगम के चालकों को कोई लेना देना नहीं है। इस मुद्दे को तूल देकर पुलिस कर्मियों और एचआरटीसी के चालकों के बीच तनाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
निगम की बसों में मुफ्त अथवा रियायती सफर की सुविधा देना सरकार के क्षेत्राधिकार में आता है। सरकार द्वारा दी जाने वाली ग्रांट से ही एचआरटीसी का संचालन हो रहा है। हड़ताल के नाम पर कर्मचारियों को भ्रमित करना निंदनीय है। हिमाचल पथ परिवहन निगम ड्राइवर्ज यूनियन ने हड़ताल में शामिल न होकर लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है।