एचआरटीसी के कर्मचारियों को 11 माह से नहीं मिला रात्रि भत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल परिवहन निगम चालक यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हमीरपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि सरकार के बने हुए एक सौ दिन से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन आज तक चालकों और परिचालकों का वर्ष
2006 से रुका हुआ 4-9-14 का 38 फीसदी एरियर, 11 माह का ओवरटाइम, रात्रि भत्ता और अन्य देय भत्ते नहीं दिए जा रहे हैं। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश कटवाने की सही व्यवस्था की जाए। प्रदेश के सभी बस डिपुओं में अवकाश कटवाने के एक समान आदेश होने चाहिए।
चालक भारी तनाव में दे रहे सेवाएं
लंबे रूटों पर सेवाएं देने के बाद चालकों को लोकल रूटों के लिए भी भेजा जा रहा है। इस कारण निगम के चालक भारी तनाव में सेवाएं दे रहे हैं। यूनियन ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि इंटरव्यू पास कर चुके 225 चालकों को तुरंत रखा जाए।
प्रदेश मुख्य सलाहकार राजिंद्र ठाकुर ने कहा कि देय भत्ते देने के लिए अधिक राशि की जरूरत है। यूनियन ने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर से कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के समाधान की मांग की है। यूनियन का कहना है कि अगर 2 मई तक 11 माह का अतिरिक्त रात्रि भत्ता और अन्य देय भत्ते नहीं दिए गए तो यूनियन अगली रणनीति बनाएगी।