{"_id":"64703b5015140ea7020e0274","slug":"hrtc-driver-passes-away-by-heart-attack-hrtc-employees-pay-floral-tribute-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC: ताबूत और बस में सजाकर घर ले जाया गया चालक का शव, हृदय गति रुकने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC: ताबूत और बस में सजाकर घर ले जाया गया चालक का शव, हृदय गति रुकने से हुई मौत
Fri, 26 May 2023 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 May 2023 10:24 AM IST
सार
चालक सोहन लाल का सराज के मंडी-सराची रूट पर ड्यूटी पर तैनात दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत हुई थी। चालक के शव को ताबूत में सजाया। इसके बाद फूल मालाओं से सजी बस में उसके शव को उसके घर लेकर गए।
विज्ञापन
चालक के शव को बस में ले जाते निगम के कर्मचारी, चालक के शव को ताबूत में ले जाते निगम के कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचआरटीसी सुंदरनगर डिपो के कर्मचारियों ने नई पहल शुरू की है। चालकों, परिचालकों और स्टाफ ने चालक सोहन लाल को अनोखे ढंग से श्रद्धांजलि दी। चालक के शव को ताबूत में सजाया। इसके बाद फूल मालाओं से सजी बस में उसके शव को उसके घर लेकर गए। इससे पहले चालक सोहन लाल की मौत पर दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन
इस मौके पर चालकों, परिचालकों और स्टाफ ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड सुंदरनगर परिसर में एकत्रित होकर दिवंगत सोहन लाल के परिवार को दुख को सहन करने की भगवान से प्रार्थना की। चालक सोहन लाल का सराज के मंडी-सराची रूट पर ड्यूटी पर तैनात दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत हुई थी। इस मौके पर एचआरटीसी कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से चालकों की संख्या बढ़ाने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अपील भी की गई है।
विज्ञापन
एचआरटीसी इंटक सुंदरनगर इकाई के महासचिव धनीराम ने कहा कि चालकों द्वारा निर्धारित 8 घंटे की ड्यूटी के बाद ओवरटाइम करने से उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। धनीराम ने प्रदेश सरकार से मांग की कि एचआरटीसी में चालकों की अधिक संख्या में भर्ती की जाए। इससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन