फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC Delhi-Leh bus service restarts after nine months

नौ माह बाद दिल्ली-लेह बस सेवा शुरू

Fri, 20 Jun 2014 09:31 PM IST
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Updated Fri, 20 Jun 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
HRTC Delhi-Leh bus service restarts after nine months

लेह-लद्दाख की हसीन वादियों को निहारने के लिए पर्यटकों को टैक्सियों के चक्कर में नहीं पड़ना पड़ेगा। सबसे लंबे रूट दिल्ली-लेह (1015 किलोमीटर) पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो की बस सेवा शुरू हो गई है। बर्फबारी के चलते इस मार्ग पर बसों की आवाजाही सितंबर में बंद हो गई थी।

विज्ञापन


करीब नौ माह बाद बस सेवा शुरू होने से लेह-लद्दाख जाने वाले पर्यटकों खुशी की लहर है। बस दिल्ली से दोपहर बाद पौने चार बजे लेह के लिए चलेगी। कुल्लू पहुंचने पर सुबह साढे़ छह बजे केलांग के लिए रवाना होगी। रात्रि ठहराव केलांग में होगा। अगले दिन सुबह पांच बजे लेह के लिए निकलेगी।
विज्ञापन


लेह से दिल्ली के लिए बस सुबह पांच बजे चलेगी। जिला प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन की ओर से लेह मार्ग पर स्नो क्लीयरेंस के बाद सात जून को केलांग से सैलानियों की टीम रवाना कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही देश-विदेश के सैलानियों ने भी वाहनों की बुकिंग कर रातों-रात लेह की ओर निकलना शुरू कर दिया था। ट्रेवल एजेंसी मनाली से मिली जानकारी के मुताबिक विदेशी सैलानी मनाली पहुंचने के बाद लेह का दीदार किए बिना अपनी रोमांच भरी यात्री को अधूरा मानते हैं।

1523 रुपये किराया, बदलते हैं 3 चालक
दिल्ली-लेह बस में प्रति व्यक्ति किराया लगभग 1523 रुपये है। लेह से तीन दिन सफर करने के बाद बस दिल्ली पहुंचती है। बस में लेह से दिल्ली तक तीन चालक बदलते हैं। लेह से केलांग तक एक चालक बस को लेकर आता है। इसके बाद केलांग से दूसरा चालक बस को सुंदरनगर तक ले जाता है। सुंदरनगर से तीसरा चालक बस को दिल्ली लेकर जाता है। वापसी में भी यही क्रम चलता है।

बस में शुरू हुआ लेह का सफर
लेह के लिए बस सेवा शुरू होते ही विदेशी सैलानियों ने बस में लेह का सफर करना शुरू कर दिया है। 70 आरसीसी के कमांडिंग अफसर एस के एंथोनी ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग से बर्फ हटाकर सड़क मार्ग को यातायात की आवाजाही के लिए फिट कर दिया गया है।


केलांग से सुबह 5 बजे जाएगी लेह
केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक गोपाल शर्मा ने बताया कि लेह-दिल्ली के बीच वाया लाहौल बस सेवा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि केलांग आने वाले पर्यटक लेह की ओर निकलना चाहते हैं तो वे केलांग बस अड्डे से सुबह पांच बजे लेह के लिए निकल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed