विवादित कंडक्टर भर्ती का परिणाम घोषित, एक क्लिक पर यहां जानिए अपना रिजल्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीद की जा रही है कि नए कंडक्टर मिलने से अब परिवहन व्यवस्था पटरी पर लौटेगी और बंद हो चुके सैकड़ों रूट बहाल होंगे। उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सरकार ने सितंबर, 2017 में ट्रांसपोर्ट मल्टी पर्पज असिस्टेंट (टीएमपीए) भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ली थी।
40 हजार अभ्यथियों में से 3800 ने लिखित परीक्षा पास की थी। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचने के बाद परिणाम तैयार किया गया। लेकिन इसी बीच विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित हो गई।
आचार संहिता के चलते भर्ती का परिणाम लटक गया। हालांकि, निगम प्रबंधन ने चुनाव आयोग से परिणाम घोषित करने की अनुमति मांगी लेकिन नहीं मिली।
सिर्फ एक क्लिक पर यहां जानिए अपना रिजल्ट
रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें: http://static.abhibus.com/hrtc/pdf/DECTMPA.pdf
कंडक्टर भर्ती को लेकर ट्रिब्यूनल ने भी निगम प्रबंधन से जवाब तलब किया था। ट्रिब्यूनल से भर्ती को हरी झंडी मिलने के बाद ही इसे घोषित किया गया है कंडक्टर भर्ती शुरू से ही विवादों में रही है।
परिणाम घोषित करने के लिए परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर इस मामले को कैबिनेट बैठक में ले गए। यहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही परिणाम घोषित करने की औपचारिकताएं पूरी की गईं।
मैनेजर के पदों की परीक्षा का परिणाम घोषित
प्रदेश कर्मचारी आयोग ने सामान्य अनारक्षित वर्ग मैनेजर पोस्ट कोड-564 के दो पदों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके लिए लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा 25 फरवरी को हुई।
मेरिट के आधार पर छह अभ्यर्थियों को एक मई को मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए बुलाया गया। इनमें से दो अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए किया गया है।
अभ्यर्थियों में रोल नंबर 564000240 दीपक वर्मा और रोल नंबर 564000864 अजय कुमार शामिल हैं। कर्मचारी आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा है कि परीक्षा का परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।