फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC: Consignment of new buses reached Himachal, officials sent to take stock

एचआरटीसी: हिमाचल पहुंचीं 205 में से 11 नई बसें, खटारा से मिलेगा छुटकारा

Thu, 05 May 2022 01:51 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 May 2022 01:51 AM IST
सार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने दो क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों का जायजा लेने के लिए नालागढ़ भेजा है। अधिकारी निगम की शर्तों के मुताबिक बसों का आकलन करेंगे। कुल 205 बसों में से 195 बसें इसी महीने आनी हैं। शेष बसें बाद में आएंगी। 

विज्ञापन
HRTC: Consignment of new buses reached Himachal, officials sent to take stock
एचआरटीसी की नई बस। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नई डीलक्स (एसी) और साधारण बसें आनी शुरू हो गई हैं। नालागढ़ में 11 बसें पहुंच गई हैं। प्रतिदिन बंगलूरू से कंपनी ने पांच से छह बसें हिमाचल भेजने की बात कही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने दो क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों का जायजा लेने के लिए नालागढ़ भेजा है। अधिकारी निगम की शर्तों के मुताबिक बसों का आकलन करेंगे। कुल 205 बसों में से 195 बसें इसी महीने आनी हैं। शेष बसें बाद में आएंगी। 

विज्ञापन

परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक 205 में से 150 डीलक्स, जबकि अन्य साधारण बसें होंगी।

डीलक्स बसों में हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बैक पुश सीटें, पांव रखने के लिए स्पेस फुट रेस्ट, पानी की बोतल रखने के लिए भी अलग से जगह बनाई गई है। शक्तिशाली इंजन वाली ये बसें अशोका ले लैंड कंपनी की हैं। वर्तमान में प्रदेश में करीब दो सौ जीरो वैल्यू बसें हैं। इनमें कई बसें हटाई जाएंगी। अधिकांश डीलक्स बसें लांग रूटों पर चलाई जाएंगी। लांग रूटों से हटाई जाने वाली बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाना है। निगम का दावा है कि हर डिपो को 10 से 15 नई बसें दी जानी हैं। अतिरिक्त प्रबंधक निदेशक भूपेंद्र अत्री ने बताया कि बसें आनी शुरू हो गई हैं। जल्द बसों को डिपो में भेजना शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों के रूट भी होंगे बहाल 
कोरोना के चलते हिमाचल के दर्जन रूट बंद हैं। परिवहन निगम के बेड़े में बसों की कमी के चलते रूटों पर बसें नहीं चलाई जा रही हैं। अब नई बसें आने से रूट बहाल हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3300 बसें हैं निगम के बेड़े में
वर्तमान में परिवहन निगम के बेड़े में 3300 बसें हैं। नई बसें आने से यह आंकड़ा 35 सौ से अधिक हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed