{"_id":"65490a12bd5acf2cf80960a3","slug":"hrtc-conductor-suspended-for-not-giving-joining-after-transfer-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: स्थानांतरण के बाद ज्वाइंनिंग नहीं देने पर एचआरटीसी परिचालक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: स्थानांतरण के बाद ज्वाइंनिंग नहीं देने पर एचआरटीसी परिचालक निलंबित
Mon, 06 Nov 2023 09:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Nov 2023 09:17 PM IST
सार
परिचालक को स्थानांतरण के बाद निर्धारित समय में शिमला लोकल डिपो में पदभार ग्रहण न करने पर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एचआरटीसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के परिचालक को स्थानांतरण के बाद निर्धारित समय में शिमला लोकल डिपो में पदभार ग्रहण न करने पर निलंबित कर दिया गया है। परिचालक सुमित कुमार (प्रथम) को 9 अगस्त 2023 को स्थानांतरण के बाद हमीरपुर डिपो से रिलीव कर दिया गया था। चालक ने 13 अगस्त 2023 तक शिमला लोकल डिपो में पदभार ग्रहण नहीं किया।
विज्ञापन
इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक शिमला लोकल ने तीन बार पंजीकृत पोस्ट के जरिये परिचालक को पदभार ग्रहण करने के लिए सूचित किया। बावजूद इसे परिचालक ने गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने परिचालक को निलंबित कर उसका मुख्यालय शिमला ग्रामीण निर्धारित कर दिया गया है। निगम प्रबंधन ने स्थानांतरण के बाद निर्धारित समय में पदभार ग्रहण न करने वाले चालक परिचालकों को लापरवाही न बरतने को लेकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन