फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC buses will not run from Una to outside states today

ऊना से बाहरी राज्यों के लिए आज नहीं दौड़ेंगी एचआरटीसी बसें

Sun, 26 Sep 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
HRTC buses will not run from Una to outside states today
HRTC buses will not run from Una to outside states today
ऊना। आईएसबीटी से अंतरराज्य रूटों पर चलने वाली सभी बसें 27 सितंबर को बंद रहेंगी। यह निर्णय हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने भारत बंद के आह्वान के चलते लिया है।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार को बाहरी राज्यों का रुख करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना कंरना पड़ सकता है। आईएसबीटी ऊना से करीब 25 रूटों पर चलने वाली इंटर स्टेट बसें 27 सितंबर को नहीं चलेंगी। सरहदी जिला होने के कारण लोगों को दिक्कतें पेश आ सकती हैं। रोजाना हजारों लोग एचआरटीसी बसों में पंजाब के लिए सफर करते हैं। वहीं पंजाब से भी ऊना जिले में कामकाज के लिए लोग आते हैं। इन लोगों को सोमवार को गंतव्य तक पहुंचने के लिए कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। भारत बंद के पंजाब में व्यापक असर की आशंका है।
विज्ञापन

पंजाब में 300 जगह होंगे धरने-प्रदर्शन
पंजाब की 32 किसान जत्थेबंदियों ने सूबे में 300 से ज्यादा जगहों पर धरने देने की तैयारी की है। इससे कई सड़कों का आवागमन सहित रेल मार्ग प्रभावित हो सकता है। खुफिया विभाग की ओर से मिले इनपुट के बाद सरकार की ओर से सभी जिलों के डीसी को हर पहलू पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसान सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सड़कों पर डेरा डालेंगे। इससे हरियाणा में दर्जनों स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों समेत स्टेट हाईवे पर रास्ते अवरुद्ध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एंबुलेंस, सेना और पत्रकारों के वाहनों को आने जाने की छूट रहेगी। किसान संगठनों ने कहा है कि हिसार आदमपुर, बरवाला, देवा और रामायण से ट्रेनें नहीं गुजरने दी जाएंगी। मोर्चा ने व्यापारियों, कर्मचारियों समेत सभी वर्गों से भारत बंद को समर्थन देने का आह्वान किया है। हरियाणा पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से कहा है कि सोमवार को बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed