फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC buses will not ply for Delhi at present, Himachal's proposal rejected

फिलहाल दिल्ली के लिए नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें, फिर ठुकराया हिमाचल का प्रस्ताव

Wed, 28 Oct 2020 02:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Oct 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
HRTC buses will not ply for Delhi at present, Himachal's proposal rejected
एचआरटीसी बसें - फोटो : अमर उजाला

त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शुरू होने की संभावना नहीं है। दिल्ली सरकार को बस सेवा शुरू करने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को एक बार फिर स्वीकृति नहीं मिल पाई है। फिलहाल एचआरटीसी की वोल्वो सेवा शुरू करने की भी कोई तैयारी नहीं है। निगम की बसों का संचालन अंबाला तक ही हो पाएगा। दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा की लोगों की ओर से लंबे समय से भारी मांग की जा रही है लेकिन दिल्ली सरकार की अनुमति न मिलने के कारण मामला लटकता जा रहा है।

विज्ञापन


मौजूदा समय में एचआरटीसी प्रबंधन वोल्वो बस सेवा शुरू करने की भी कोई तैयारी नहीं कर रहा है जबकि पर्यटन कारोबारी वोल्वो बस सेवा शुरू करने की मांग उठा रहे हैं, ताकि बाहरी राज्यों से टूरिस्ट वोल्वो बसों के जरिए पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकें। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर का कहना है कि दिल्ली के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने के लिए भेजा गया प्रस्ताव टर्न डाउन हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed