{"_id":"5fb123b0295c76535569aec0","slug":"hrtc-bus-service-more-routes-for-chandigarh-delhi-and-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, उत्तराखंड और चंडीगढ़ के लिए बहाल होंगे और रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, उत्तराखंड और चंडीगढ़ के लिए बहाल होंगे और रूट
Mon, 16 Nov 2020 11:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार दिल्ली, उत्तराखंड, चंडीगढ़ के लिए और बस रूटों को बहाल करेगी। दिवाली पर बाहरी राज्यों के सभी रूटों पर चलाई गई बसों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। ऐसे में निगम प्रबंधन और रूटों पर बसें चलाने की योजना तैयार कर रहा है। रविवार को गोवर्धन पूजा के दिन प्रदेश में एचआरटीसी की बसें कम ही चलीं। लोकल रूटों की अपेक्षा लांग रूटों पर बसों की संख्या कम रही। राजधानी शिमला में दोपहर 12 बजे के बाद बसों की आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
भैयादूज पर मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं
भैयादूज के अवसर पर सोमवार को महिलाएं एचआरटीसी बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। यह सेवा सुबह 7 से सायं 7 बजे तक मिलेगी। यदि बसों में किसी कंडक्टर ने महिलाओं से किराया लिया तो वे आरएम व अड्डा इंचार्ज से शिकायत कर सकती हैं। शाम 7 बजे के बाद सफर करने वाली महिलाओं को किराया देना होगा।
विज्ञापन