{"_id":"6138c99f8b9d327e1f5ab5a8","slug":"hrtc-bus-overtakes-in-atal-tunnel-rohtang-fine-of-rs-7500-imposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: अटल टनल में एचआरटीसी बस ने किया ओवरटेक, 7500 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: अटल टनल में एचआरटीसी बस ने किया ओवरटेक, 7500 रुपये जुर्माना
Wed, 08 Sep 2021 08:03 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Sep 2021 08:03 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि अटल टनल के भीतर ओवरटेक करने पर एचआरटीसी पर 7500 रुपये का जुर्माना किया है। कहा कि टनल के भीतर ओवरटेक करना जोखिम भरा है। साथ ही इस पर कड़ा प्रतिबंध है।
विज्ञापन
अटल टनल में एचआरटीसी बस ने किया ओवरटेक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बस ने सुंरग के भीतर ओवरटेक कर दिया। हालांकि बस के आगे चल रहा ट्रक बस चालक को आगे निकलने का सिग्नल दे रहा था। इसके बाद भी बस चालक ने ओवरटेक कर दिया। डबललेन रोहतांग टनल के भीतर वाहनों को ओवरटेक करना मना है। इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। निगम की बस का वीडियो पीछे से जा रही एक गाड़ी में सवार व्यक्ति ने बनाया है। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि अटल टनल के भीतर ओवरटेक करने पर एचआरटीसी पर 7500 रुपये का जुर्माना किया है। कहा कि टनल के भीतर ओवरटेक करना जोखिम भरा है। साथ ही इस पर कड़ा प्रतिबंध है।
विज्ञापन
बीच सड़क में टेंपो खराब, दो घंटे लगा जाम
उधर, बीच सड़क में टेंपो खराब होने से एनएच-305 मंगलवार रात करीब दो घंटे तक बाधित रहा। सड़क पर वाहनों के पहिये थमे रहे। घियागी-सोझा सड़क पर ब्रागेजाणी में बुधवार रात 11 बजे एक टेंपो अचानक खराब हो गया। इसके बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। इनमें खनाग की ओर से सब्जी मंडी भुुंतर और बंदरोल के लिए आने वाले वाहन भी शामिल थे। आधी रात को अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जनरेटर लेकर टेंपो रामपुर की ओर जा रहा था। लेकिन तीखे व चढ़ाई वाले मोड़ पर अचानक यह खराब हो गया। इसके बाद वाहन चालकों ने मोड़ पर बनी तीखी नाली में बड़े-बड़े पत्थर डालकर बड़ी मुश्किल से छोटे वाहनों को निकाला। स्थानीय लोगों ने बंजार पुलिस को टेंपो खराब होने की सूचना दी। बंजार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मेकेनिकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो को ठीक किया। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि अब यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।
विज्ञापन