{"_id":"58ddef7d4f1c1bb01063e5d1","slug":"hrtc-bus-crush-five-years-old-boy-at-nalagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: एचआरटीसी बस ने रौंदा पांच साल का मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: एचआरटीसी बस ने रौंदा पांच साल का मासूम, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Sat, 01 Apr 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साईं से नालागढ़ वाया बद्दी जा रही परिवहन निगम की एक बस ने मासूम बच्चे को रौंद डाला। हादसा उस वक्ता हुआ जब मां अपने बच्चों संग बस में सवार होने के लिए चढ़ रही थी। वह पूरी तरह से बस में चढ़ी नहीं सकी थी कि बस चालक ने बस चला दी। बच्चा खिड़की से बाहर गिरा और पिछले टायरों की चपेट में आ गया। आनन-फानन में घायल को बद्दी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला मनीषा देवी पत्नी रामजी दास ने बताया कि वह गांव तालड़, डाकघर साईं की रहने वाली है। वह भागवत कथा सुनने खाली गांव आई थी और भागवत कथा खत्म होने के बाद अपने बच्चों संग घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान परिवहन निगम की एचपी-12 जी-2431 बस आई और वहां खड़ी सवारियों के साथ यह भी अपने बच्चों संग बस में चढ़ने लगी।
विज्ञापन
इसने अपनी गोद में बेटी को उठाया था और लड़के भूपेश को बाजू से पकड़कर चढ़ने लगी कि तभी बस चालक ने वाहन को चला दिया। इससे भूपेश खिड़की से नीचे जा गिरा। बस का पिछला टायर बच्चे की टांग के ऊपर से निकल गया। बेटे को बद्दी अस्पताल
विज्ञापन
लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। एसपी बीएस चौहान ने कहा कि यह हादसा बस चालक प्यार सिंह और परिचालक मनसा राम की लापरवाही से हुआ है। इस पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।