फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hrtc bus accident side story

ठियोग हादसा: खट-खट की आवाज आई और ड्राइवर ने खो दिया नियंत्रण

Sun, 22 May 2016 09:44 AM IST
अजय ठाकुर /अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
अजय ठाकुर /अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर) Updated Sun, 22 May 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
hrtc bus accident side story
हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला

एचआरटीसी की खटारा बस में आई तकनीकी खराबी कई लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। हादसे से ठीक पहले बस से खट-खट की आवाज आ रही थी। यदि चालक इस पर ध्यान देता तो शायद इतने लोगों की जान नहीं जाती। खट-खट की आवाज आने के बाद चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया और इसके बाद वही हुआ, जो नहीं होना चाहिए था।

विज्ञापन


सड़क पर क्रैश बैरियर होते तो भी हादसे से बचा जा सकता था। हादसे से कुछ देर पहले ही तीखे मोड़ पर बस से खट-खट की आवाज आई, लेकिन चालक इस पर नियंत्रण नहीं रख सका। सड़क से करीब 100 फुट नीचे गिरी बस ने तीन पलटे खाए। बस की छत भी अलग हो गई थी। इस कारण कुछ लोग बस से बाहर जा गिरे थे।
विज्ञापन


इससे 11 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर चीखोपुकार का माहौल था। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। पुलिस टीम भी 20 मिनट में मौके पर पहुंच गई। शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाली ने कही थी क्रैश बैरियर लगाने की बात
दो वर्ष पूर्व भी इस क्षेत्र में निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इससे ठीक तीन किमी आगे यह बस गिरी। उस वक्त तत्कालीन परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सड़क को चौड़ा करने और क्रैश बैरियर लगाने की बात कही थी, लेकिन दो साल बाद भी प्रशासन और सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण काम पूरा नहीं हो सका।

जन्मदिन को ही आई मौत
बजरोली पुल में हादसे का शिकार हुई अध्यापिका प्रोमिला अपने घर से सैंज के लिए दूध लेकर गई थीं। वापस आने के लिए परिवहन निगम की बस में बैठीं। घर से एक मोड़ पहले ही हादसा हो गया। जैसे की प्रोमिला के पति पूर्ण शर्मा और उनका बेटा मौके पर पहुंचे तो प्रोमिला के शव को देख कर दोनों के होश उड़ गए।

पूर्ण शर्मा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के प्रधान निजी सचिव सुभाष आहलुवालिया के वरिष्ठ निजी सचिव हैं। प्रोमिला शर्मा (47) उनकी पत्नी थीं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह जुब्बल के शड़ाणा गांव की निवासी थीं। आज ही प्रोमिला का जन्मदिन था। वह सैंज स्कूल में लेक्चरर थीं।


खीरे के बीजों ने बचाई धूड़ी की जान  
एक महिला की जान खीरे के बीजों ने बचा ली। धूड़ी देवी लेलूपुल से निगम की इस बस में बैठ गई थीं, लेकिन जैसे ही बस चली उन्हें सामान से भरे लिफाफे की याद आई। इसे वह दुकान पर भूल गई थीं। वह लिफाफा लेने गईं, वापस आईं तो बस निकल चुकी थी। उन्होंने बताया कि खीरे के बीजों ने उन्हें बस में बैठने से बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed