फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Bus accident in Sarkaghat Mandi Himachal Pradesh woman killed many injured

हिमाचल: मंडी से सरकाघाट जा रही बस झीड़ में लुढ़की, एक की मौत

Thu, 03 Mar 2022 05:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 03 Mar 2022 05:16 PM IST
सार

एचआरटीसी बस मंडी से सुबह 10:30 बजे सरकाघाट के लिए चली थी। सरकाघाट से 15 किलोमीटर झीड़ गांव के पास एक बजे अचानक बस अनियंत्रित होकर करीब सौ फीट नीचे खेतों में गिर गई।

विज्ञापन
HRTC Bus accident in Sarkaghat Mandi Himachal Pradesh woman killed many injured
घायलों को निकालते स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत गाहर के झीड़ गांव के पास एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर खेतों में लुढ़क गई। हादसे के दौरान बस में 20 यात्री सवार थे, जिनमें एक महिला की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। हादसा वीरवार दोपहर बाद एक बजे पेश आया। घायलों में सात गंभीर हैं, जिन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दो की हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस मंडी से सुबह 10:30 बजे सरकाघाट के लिए चली थी। सरकाघाट से 15 किलोमीटर झीड़ गांव के पास एक बजे अचानक बस अनियंत्रित होकर करीब सौ फीट नीचे खेतों में गिर गई। बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में वृद्ध महिला लीला देवी निवासी ढलवान की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। पेड़ों और झाड़ियों को काटकर लोग बस तक पहुंचे।
विज्ञापन


यात्रियों को बड़ी मशक्कत के बाद बस से निकाला। सात यात्रियों को सरकाघाट नागरिक अस्पताल पहुंचाया जबकि सात को गंभीर हालत के चलते नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया। घायलों में अनीत कुमार (28) लौंगणी, अंजल सेठी (6), नैणा (12),  बिमल कुमार (34) निवासी लौंगणी, तारा देवी (50) निवासी रंधाड़ा, कमलेश कुमारी (60) निवासी नबाही, सिमरो देवी (62) निवासी नबाही, दिना राम (52) निवासी झीड़, बंसी लाल (48) निवासी अपर ढलवान,  सीतारा (79) निवासी जनीहण, सिंह (90)  सरकीधार, अश्वनी कुमार (53), रूप लाल (70) भदरोई, सांभा कुमार (40) शामिल हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री के अंजल और नैणा की हालत गंभीर है। उधर परिवहन निगम ने भी हादसे को लेकर जांच बैठा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed