फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC BOD Decisions: Four new e-depots will soon be operational in Himachal, 297 electric buses will run, learn

HRTC BOD Decisions: हिमाचल में चार नए ई-डिपो जल्द शुरू होंगे, 297 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी, जानें बड़े फैसले

Thu, 16 Jul 2026 07:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 07:55 PM IST
सार

 नादौन, हरोली, नाहन और ठियोग का संचालन ई-डिपो के तौर पर होगा। प्रदेश में जल्द ही 297 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा।  गुरुवार को एचआरटीसी निदेशक मंडल की 163वीं बैठक में ये फैसले लिए गए।

विज्ञापन
HRTC BOD Decisions: Four new e-depots will soon be operational in Himachal, 297 electric buses will run, learn
एचआरटीसी बीओडी बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार नए ई-डिपो जल्द शुरू किए जाएंगे। नादौन, हरोली, नाहन और ठियोग का संचालन ई-डिपो के तौर पर होगा। प्रदेश में जल्द ही 297 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा। नादौन, हरोली और ठियोग एचआरटीसी के तीन नए डिपो बनाए जाएंगे। नाहन डिपो पहले से ही संचालित है। इन चारों डिपो में सिर्फ ई-बसों का ही संचालन होगा। गुरुवार को एचआरटीसी निदेशक मंडल की 163वीं बैठक में ये फैसले लिए गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता में हुई बैठक में ई-बसों के परीक्षण और संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी होंगी। इन्हें प्रदेशवासियों की सेवा में समर्पित किया जाएगा। बैठक में निगम के संचालन और यात्री सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा, निदेशक मंडल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

टायरों और पुर्जों की कमी पर नाराजगी
उपमुख्यमंत्री ने निगम की बसों में टायरों की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में बसों का संचालन टायर या अन्य आवश्यक पुर्जों के अभाव में प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि आवश्यक सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वैकल्पिक प्रबंध भी पहले से किए जाएं। इससे बसों का संचालन बाधित नहीं होगा और यात्रियों को असुविधा नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खराब ई-बसों की मरम्मत जल्द
एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि शिमला में खराब ई-बसों की मरम्मत जल्द होगी। पीएमई बस कंपनी के साथ मरम्मत के लिए करार का निर्णय लिया गया है। कंपनी खराब बसों के पुर्जे उपलब्ध कराएगी। कंपनी के इंजीनियर ही इन बसों को ठीक करेंगे। ई-बसों का संचालन बढ़ने से लोगों को सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed