फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC applied for six routes for Ram Mandir Ayodhya

Ram Mandir: अयोध्या के लिए एचआरटीसी ने छह रूटों के लिए किया आवेदन

Tue, 23 Jan 2024 11:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jan 2024 11:27 AM IST
सार

 शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, ऊना और नालागढ़ से अयोध्या के लिए बसें चलेंगी। दिल्ली से निगम की बसें यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर अयोध्या पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
HRTC applied for six routes for Ram Mandir Ayodhya
एचआरटीसी की बीएस-6 बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के लिए बसें चलाने को एचआरटीसी ने 6 रूटों के लिए आवेदन कर दिया है। यातायात प्रबंधक दिल्ली की फील्ड रिपोर्ट के बाद निगम ने रूट परमिट हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, ऊना और नालागढ़ से अयोध्या के लिए बसें चलेंगी। दिल्ली से निगम की बसें यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर अयोध्या पहुंचेंगी। दिल्ली से अयोध्या की 732 किलोमीटर की दूरी बसें 13 घंटे में तय करेंगी। अयोध्या के लिए पहली बस सेवा नालागढ़ से शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन


बस में चालक दिल्ली और अयोध्या में बदलेंगे। यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्थित ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर बस को खानपान के लिए रोका जा सकता है। दिल्ली के आनंद बिहार टर्मिनल से बस सुबह 7:45 से पहले रवाना करने की योजना है, क्योंकि इसके बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसें नियमित अंतराल में अयोध्या के लिए रवाना होती हैं। अयोध्या धाम आईएसबीटी में बसों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन


फील्ड रिपोर्ट के आधार पर हिमाचल से अयोध्या के लिए छह रूटों के लिए आवेदन कर दिया गया है। यमुना और आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर बसें अयोध्या पहुंचेंगी। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों के रोजाना या साप्ताहिक संचालन पर फैसला होगा। - रोहनचंद ठाकुर, एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के लिए सवारियों की संख्या चुनौती
लंबी दूरी के रूट पर सवारियों की संख्या चुनौती बन सकती है। अधिकांश लोग लंबी दूरी के लिए रेलयात्रा को प्राथमिकता देते हैं। फील्ड रिपोर्ट में रोजाना के स्थान पर साप्ताहिक या 15 दिन में एक बार बस संचालन का सुझाव दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed