{"_id":"64af9a5c690217c066047d36","slug":"hrtc-300-buses-stuck-at-various-locations-in-himachal-after-routes-were-affected-due-to-rain-and-floods-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में एचआरटीसी की 300 बसें फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में एचआरटीसी की 300 बसें फंसी
Thu, 13 Jul 2023 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:03 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में लगभग 250 रूट बहाल हो चुके हैं।
विज्ञापन
रोहन चंद ठाकुर, एचआरटीसी प्रबंध निदेशक।
- फोटो : ANI
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ के कारण सड़क मार्ग प्रभावित होने से विभिन्न स्थानों पर एचआरटीसी की लगभग 300 बसें फंस गईं हैं। एचआरटीसी के लगभग 3,700 रूट हैं। 1200 रूटों पर बसों का परिचालन पूरी तरह बंद है। इनमें अधिकांश रूट कुल्लू जिले में हैं। इसके अलावा मंडी, शिमला और जनजातीय क्षेत्रों में भी बसे सेवा प्रभावित हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में लगभग 250 रूट बहाल हो चुके हैं। उम्मीद है कि आज भी 200-250 रूट और बहाल हो जाएंगे। बुधवार तक भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में 615 बसें फंसी हुई थीं। अब लगभग 315 बसें फंसी हुई हैं। बीते 24 घंटे में स्थिति काफी सुधरी है।
विज्ञापन
#WATCH | "We have about 3,700 total routes. If we talk about today, the operation of around 1,200 routes is suspended. The majority of them are in the Kullu district...rest are from Mandi, upper Shimla and tribal areas. The good thing is, in the past 24 hours around 250 routes… pic.twitter.com/4HAnP15QH0
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 13, 2023