फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRTC 30 employees leaders terminated, BOD meeting on 2nd july.

ऑर्डर थमाकर घर भेजे 30 कर्मचारी, अब बीओडी पर टिकी नजरें

Sat, 25 Jun 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 25 Jun 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
HRTC 30 employees leaders terminated, BOD meeting on 2nd july.
एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के 30 कर्मचारी नेताओं को बर्खास्तगी के ऑर्डर थमाकर घर भेज दिया गया। - फोटो : फाइल फोटो

एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के 30 कर्मचारी नेताओं को बर्खास्तगी के ऑर्डर थमाकर घर भेज दिया गया। इन कर्मचारियों का अतिरिक्त कार्यभार दूसरे कर्मियों को सौंप दिया गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे कर्मचारी नेताओं को बर्खास्तगी के ऑर्डर थमाए गए।

विज्ञापन


आरएम की ओर से कर्मचारी नेताओं को ये ऑर्डर दिए गए।  उधर, एक साथ 30 कर्मचारी नेताओं को बर्खास्त करने के प्रदेश सरकार के कड़े फैसले से परिवहन निगम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। एचआरटीसी के मुख्य कार्यालय से लेकर आरएम दफ्तर तक ऑर्डरों को लेकर खूब चर्चा है।
विज्ञापन


सरकार के इस कड़े फैसले से निगम का हर कर्मचारी सहमा हुआ है। बसों में भी चालक-परिचालक बर्खास्तगी के ऑर्डर की जानकारी ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे ही मुख्य कार्यालय से आरएम को इन कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब बीओडी बैठक पर टिकी सबकी नजरें

HRTC 30 employees leaders terminated, BOD meeting on 2nd july.

परिवहन निगम ने 2 जुलाई को बीओडी की बैठक बुला दी है। बताया जा रहा है कि इसमें इन कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश को निरस्त किया जा सकता है। बर्खास्त कर्मचारियों को भी बीओडी की बैठक में राहत मिलने की उम्मीद है।

बैठक परिवहन मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में होगी। इसमें परिवहन निगम के सचिव के अलावा परिवहन निगम के एमडी और ईडी के अलावा अन्य अधिकारी होते हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में इस मामले पर चर्चा होगी।

ऑर्डर लेकर घर चले गए कर्मचारी नेता
शुक्रवार को बर्खास्तगी के ऑर्डर मिलते ही कार्यकारिणी के कर्मचारी नेता एकत्र हुए। इसके बाद वे अपने घर चले गए। इधर, परिवहन निगम के ईडी मस्तराम ने बताया कि 30 कर्मचारियों को बर्खास्तगी के ऑर्डर भेज दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed