फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HRD ministry letter to NIT hamirpur to stop new recruitments

इंटरव्यू से दो दिन पहले HRD मंत्रालय ने लगाई भर्तियों पर रोक

Sun, 02 Jul 2017 03:35 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
HRD ministry letter to NIT hamirpur to stop new recruitments

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर में इंटरव्यू से दो दिन पहले नई रेगुलर भर्तियों पर रोक लगा दी है। 3 जुलाई से प्रस्तावित इंटरव्यू पर रोक को लेकर मंत्रालय ने एनआईटी को लिखित में आदेश भी जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


एनआईटी में निदेशक का पद डेढ़ वर्ष से खाली पड़ा है। एनआईटी दिल्ली के निदेशक अजय शर्मा के पास वर्तमान में एनआईटी हमीरपुर का अतिरिक्त कार्यभार है। मंत्रालय ने इंटरव्यू पर रोक लगाने के पीछे रेगुलर निदेशक का पद खाली होने का तर्क दिया है।
विज्ञापन


एनआईटी को भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि शीघ्र ही नए निदेशक की नियुक्ति होने वाली है। इसके बाद खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इंटरव्यू से दो दिन पहले पहुंचे इस आदेश से एनआईटी में खासी हलचल है। एनआईटी में रजिस्ट्रार, डिप्टी और असिस्टेंट रजिस्ट्रार समेत एक दर्जन से अधिक पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं निदेशक के पद के लिए भी कई बार नए चेहरों के नाम सामने आते रहे हैं। लेकिन फाइलें मानव संसाधन विकास मंत्रालय में ही बंद होती रहीं। सूत्रों के मुताबिक एनआईटी हमीरपुर में मलाईदार पदों पर चहेतों को बैठाने की भी तैयारी हो रही थी। जिसके चलते यह सारा मामला मानव संसाधन विकास मंत्रालय के ध्यान में आया। मामला उजागर होते ही मंत्रालय ने इंटरव्यू पर रोक लगा दी।

कल से इन पदों के लिए होने थे इंटरव्यू
रजिस्ट्रार के लिए 3 जुलाई, डिप्टी रजिस्ट्रार के लिए 4 जुलाई, जबकि असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए 5 जुलाई को साक्षात्कार निर्धारित किए गए थे। इसी तरह कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और कंप्यूटर सेंटर में टेक्निकल असिस्टेंट व टेक्निीशियन के पदों के लिए 6 और 7 जुलाई को, सिविल इंजीनियिरंग और आर्किटेक्चर विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट व टेक्निीशियन के पदों को भरने के लिए 8

जुलाई को, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल, फिजिक्स, केमिस्ट्री विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट व टेक्नीशियन के पदों के लिए 9 जुलाई को, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस, केमिकल एंड मेकेनिकल विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन के पदों को भरने के लिए 10 जुलाई को इंटरव्यू रखे गए थे।


एनआईटी हमीरपुर के रजिस्ट्रार डा. सुशील चौहान ने कहा कि 3 जुलाई से लेकर 10 जुलाई तक विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया गया था। लेकिन एनआईटी के चेयरमैन ने लिखित में आदेश जारी कर इंटरव्यू पर रोक लगा दी है। रेगुलर निदेशक की ज्वाइनिंग के बाद ही साक्षात्कार की अगली तारीख तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed