फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU's Rishita Thakur and Piyush ran the fastest

Shimla News: एचपीयू की ऋषिता ठाकुर और पीयूष दौड़े सबसे तेज

Thu, 01 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU's Rishita Thakur and Piyush ran the fastest
विवि के खेेल मैदान में खेलकूद स्पर्धा का आयोजन, फोरेंसिक विभाग ने जीता चैंपियन का खिताब
विज्ञापन

कबड्डी में पर्यावरण विज्ञान की टीम जीती
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के खेल मैदान में आयोजित फोरेंसिक साइंस और पर्यावरण विज्ञान की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दोनों विभागों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा दिखाई। इसमें पर्यावरण विज्ञान विभाग की टीम ने चैंपियन का खिताब जीता और फोरेंसिक साइंस की टीम उपविजेता रही।

खेल दिवस में दोनों विभागों के अध्यक्ष डाॅ. महेंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया। खेल महोत्सव में लड़कियों की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में फोरेंसिक साइंस की छात्रा ऋषिता ठाकुर ने प्रथम और साक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के वर्ग में फोरेंसिक साइंस के पीयूष ने 100 मीटर और 200 मीटर दोनों में प्रथम स्थान हासिल किया। पर्यावरण विज्ञान के ओजस दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की रिले दौड़ में पर्यावरण विज्ञान की टीम ने जीत हासिल की। तीन टांग दौड़ में पर्यावरण विज्ञान की सुनैना और प्रियंका विजेता बनीं।
विज्ञापन


फोरेंसिक साइंस की आशीमा और पूनम ने उत्कृष्ट टीम वर्क दिखकर दौड़ को पूरा किया। लड़कियों के कबड्डी मुकाबले में पर्यावरण विज्ञान की टीम विजेता रही। इसमें आंचल, पलवी, नेहा, सुशीला, ऋषिता, जगृति, प्रियंका और सनाया ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पर्यावरण विज्ञान की टीम ने क्रिकेट, वॉलीबाल और रस्साकशी (लड़कों के वर्ग) में जीत दर्ज की। इस टीम में ओजस, विशाल, शुभम चौहान, आशीष, प्रशांत, चंद्रेश, मुकेश और शुभम शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोरेंसिक साइंस विभाग की लड़कियों की टीम ने खो-खो और रस्साकशी में जीत हासिल की। इनडोर खेलों में फोरेंसिक साइंस की आंचल और अंशी ने कैरम में पहला स्थान प्राप्त किया, ऋषिका और पर्यावरण विज्ञान की मुस्कान ने शतरंज में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। पर्यावरण विज्ञान के आशीष ने लड़कों की शतरंज प्रतियोगिता में पहला स्थान जीता। टेबल टेनिस में पर्यावरण विज्ञान के ओजस ने पहला स्थान प्राप्त किया। फोरेंसिक साइंस की रितिका ने दूसरा स्थान हासिल किया।



शिक्षकों की सौ मीटर दौड़ में प्रदीप प्रथम
शिक्षकों की 100 मीटर दौड़ डॉ. प्रदीप कुमार भारद्वाज ने पहला स्थान और डॉ. मनीष कुमार शर्मा ने दूसरा स्थान पाया। देर शाम हुए खेल महोत्सव के समापन समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। महोत्सव की गतिविधियों के आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. सुनील जस्वाल, डॉ. निशा रानी, डॉ. कल्याणी सुप्रिया चंदेल, डॉ. मनीष कुमार शर्मा, डॉ. मनीषा कुमारी और डॉ. प्रदीप कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article