फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU will now organize sports activities for itself

Shimla News: एचपीयू अब अपने लिए ही आयोजित करेगा खेल गतिविधियां

Tue, 21 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
HPU will now organize sports activities for itself
मंडी विश्वविद्यालय को अपने स्तर पर करवाना होगा इंटर कॉलेज खेल और युवा महोत्सव आयोजन, एचपीयू खेल परिषद की बैठक में फैसला
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित स्पर्धाओं में हिस्सा लेगी टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला की खेल एवं पाठ्येत्तर गतिविधि परिषद की कार्यकारिणी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सिर्फ अपने से संबद्ध कॉलेजों के लिए इंटर कॉलेज खेल एवं युवा महोत्सव आयोजित करने का फैसला लिया है।

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के लिए एचपीयू गतिविधियां आयोजित नहीं करेगा। एचपीयू की खेल एवं पाठ्येत्तर गतिविधि परिषद की अध्यक्ष डॉ. भुपेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता और विवि के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. संजय शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में यह फैसला ले लिया गया। मंडी विवि को अपने स्तर पर इंटर कॉलेज आयोजन करवाने होंगे। इस फैसले की सूचना सचिव शिक्षा के साथ सरदार पटेल विवि को लिखित में भेज दी है। सरदार पटेल विवि के खुलने के बाद से अब तक हिमाचल प्रदेश विवि की बनी संयुक्त खेल एवं पाठ्येत्तर गतिविधि परिषद ही यह आयोजन करवाती थी। इसमें हजारों की संख्या में प्रदेशभर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी छात्र भाग लेते थे तथा इंटर कॉलेज के बाद नाॅर्थ जोन, ऑल इंडिया खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए दोनों विवि के तहत पढ़ने वाले छात्रों की टीमें चुनकर भेजी जाती थीं। अब अगले सत्र से सरदार पटेल विवि को स्वयं ही यह जिम्मेदारी संभालनी होगी। इसके लिए बजट और अन्य संसाधन की व्यवस्था भी करनी पड़ेगी। बैठक में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में होने वाले नाॅर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव के लिए दल तय किया गया। फैसला लिया कि युवा महोत्सव में 10 स्पर्धाओं में विवि के छात्र भाग लेंगे। इनमें स्किट, क्लासिकल डांस, ग्रुप सांग इंडियन, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, स्पॉट फोटोग्राफी, वेस्टर्न एकल गायन, क्लै मॉडलिंग, फोक आरकेस्ट्रा, क्लासिकल वाद्य एकल और ऑन स्पॉट पेंटिंग स्पर्धा शामिल है।
विज्ञापन



चय समिति का किया गठन
एचपीयू ने इंटर कॉलेज स्तर की स्पर्धाओं में से इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धाओं के लिए चयन समिति भी गठित कर दी है। इनमें राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान के प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान को कमेटी का चेयरमैन बनाया है। इसके अलावा डॉ. कुलदीप सिंंह प्राचार्य कफोटा सिरमौर, धामी कॉलेज के शारीरिक शिक्षक डॉ. रमेश चौहान, बंजार के शिक्षक डाॅ. प्रवेश शर्मा, वीजीसी मेंडी के डाॅ. सुनी सेन को सदस्य बनाया है। नए नियमों को भी यही कमेटी बनाएगी। खेलों के नए नियमों से संबंधित ताजा जानकारी से शिक्षकों को अवगत करवाने के लिए चार दिन की कार्यशाला आयोजित करने का फैसला भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article