फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu: tension in campus, student not come to university

एचपीयू में तनाव, सीएम ने भी किया किनारा

Sat, 20 Sep 2014 12:59 PM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
hpu: tension in campus, student not come to university

एचपी यूनिवर्सिटी में जारी तनाव और छात्रों की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार ने किनारा कर लिया है। सरकार का कहना है कि ये मामला यूनिवर्सिटी का है और यूनिवर्सिटी प्रशासन ही इसे सुलझाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी हस्तक्षेप करना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंसा और विरोध प्रदर्शन करना ठीक नहीं है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


सीएम के इस फैसले से छात्रों को झटका लगा है। छात्र उम्मीद कर रहे थे कि बढ़ी फीस कम करने और छात्र संघ चुनाव बहाल करने में सीएम अहम भूमिका निभाएंगे। लेकिन अब लगता है कि छात्रों को खुद ही इस मसले पर संघर्ष करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक भी छात्र नहीं पहुंचा

hpu: tension in campus, student not come to university

एचपी यूनिवर्सिटी में जारी तनाव के बीच पढ़ाई पूरी तरह से ठप हो गई है। शनिवार को एक भी छात्र यूनिवर्सिटी नहीं पहुंचा है। सारी कक्षाएं खाली हैं। वहीं, वे छात्र जो किसी छात्र संगठन से नहीं जुड़े हैं वे भी डर के मारे यूनिवर्सिटी नहीं आए हैं।

इन छात्रों का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस ने उनके साथ जो व्यवहार किया, उससे वे सहम गए हैं। पुलिस ने इन छात्रों पर भी शुक्रवार को लाठीचार्ज कर दिया था। कई छात्राएं जो क्लास लगाने जा रही थी, उन्हें बालों से खींचकर पीटा गया।

वहीं, कई छात्र ऐसे भी हैं ‌जो अब छुट्टी पर चले गए हैं। कई अपने अभिभावकों को फोन कर वापस घर लौट रहे हैं। हॉस्टल और विवि परिसर में जारी तनाव के बाद हालात काफी खराब हो गए हैं।

आधे छात्र गायब

hpu: tension in campus, student not come to university

वहीं, लाठीचार्ज के बाद हिरासत में लिए गए 100 से अधिक छात्रों का अभी भी कोई पता नहीं है। ये छात्र कहां है, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। इनमें अधिकतर एसएफआई के नेता हैं जो गिरफ्तार किए गए हैं।

उधर, पुलिस दावा कर रही है कि ज्यादातर छात्र रिहा कर दिए गए हैं। लेकिन हकीकत में अभी भी पता नहीं है कि ये छात्र कहां है और किस थाने में रखे गए हैं। वहीं, कई छात्रों के खिलाफ अरेस्ट वारंट निकाल दिए गए हैं।

इनकी तलाश की जा रही है। धारा 144 लागू होने से यूनिवर्सिटी के चप्‍पे चप्‍पे पर पुलिस का पहरा लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed